Remove Lice With Homemade Remedies:बच्चों के साथ- साथ बड़े भी कई बार जूं और लीख की समस्या से परेशान रहते हैं। जूं पड़ जाने के बाद बालों में खुजली और अन्य दिक्कतें आना शुरू हो जाती हैं। ज्यादातर जूं पड़ने का कारण बालों की गंदगी होती है इसलिए हेयर को शैम्पू की मदद से अच्छे से धूलना चाहिए। जूं बड़ी आसानी के साथ बालों में अपना घर बना लेते हैं और फिर इनसे बचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इनसे बचने के लिए प्राय: लोग कई दवाईयों को अपने बालों में लगाते हैं जो बालों के लिए काफी हानिकारक होते हैं और इसका यूज बच्चों को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इसलिए इनसे बचने के लिए कुछ होममेड रेमेडी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसका कोई साइड इफेक्ट भी बालों पर नहीं पड़ता है और वह बालों के लिए काफी लाभदायक भी होते हैं।
जूं को भगाने में नीम का प्रयोग
जब सिर में ढेर सारी जुएं पड़ जाए तो एंटी बैक्टीरियल नीम सबसे अच्छा और बेस्ट ऑप्शन है। इसमें कीटनाशक पाया जाता है, जो जूं को बढ़ने नहीं देते हैं। एक कप नीम की पत्तियों को उबाल लें और इसका पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं और 1 घंटे के बाद इसे गर्म पानी से धो लें।
घंटे बाद शैम्पू के साथ धो लें।
प्याज का रस लगाएं से जाएंगे जूं
जूं को भगाने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो बालों के लिए काफी अच्छे होते हैं। प्याज को आप पीस सकते हैं या फिर घिस लें।अब घिसे हुए प्याज को निचौड़कर कटोरी में इसका रस निकाल लें। आधे से एक घंटे लगाए रखने के बाद शैंपू से बाल धो लें और प्याज के रस को हटा लें। इसके अलावा, यह बालों को पोषण देता है और बढ़ाने में भी सहायता करता है, इसलिए इसका उपयोग करना और भी बेहतर है।
जूं को भगाने में प्याज का प्रयोग
मेथी का पानी जू्ं को भगाने में असरदार
मेथी का पानी (Fenugreek Water) से जूं को कम किया जा सकता है। इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते है, जिनकी मदद से इन्हें कम किया जा सकता है।एंटी माइक्रोबियल कई तरह के बैक्टीरिया और जीवों को मारने का काम करते हैं। इसका पेस्ट लगाने से जूं तो जाते ही है साथ ही साथ इससे बालों को जरूरी पोषक तत्व से बालों को लंबा करने में मदद मिलता है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते है जो बालों के लिए बहुत अच्छा होता है।
जूं को भगाने में मेथी के पानी के रस का प्रयोग
जूं को भगाने में दही का इस्तेमाल
दही का इस्तेमाल करके जूं को निकाला जा सकता है। दही प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, बी5 और डी के साथ-साथ पौटेशियम होता है जो बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दही में एंटी माइक्रोबियल गुण भी होता है, जिसकी मदद से जूं को कम किया जाता है। इसका पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद शैम्पू के साथ धो लें।
जूं को भगाने में दही का प्रयोग
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
14 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
14 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
15 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
16 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
19 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
21 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines