Remove Itching Head: सिर में खुजली होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें डैंड्रफ, हेयर डाई, फंगल इंफेक्शन, तनाव, चिंता या फिर जूं होना शामिल है। इसके अलावा सेबोरिक डर्मटाइटिस के कारण भी सिर में खुलजी की समस्या हो सकती है। सिर में खुजली लगने की बीमारी को सेबोरिक डर्मटाइटिस कहा जाता है, यह बीमारी अधिक डैंड्रफ के कारण होती है। अगर आपको बिना वजह सिर में काफी ज्यादा खुजली हो रही है तो इस कंडीशन में आप कुछ असरदार घरेलू हैक्स का सहारा ले सकते हैं तो आइए जानते हैं..कुछ बेहतरीन नेचुरल टिप्स के बारे में जिनकी मदद से इस प्रॉब्लम से बचने में काफी ज्यादा हेल्प मिल जाती है।
सिर की खुजली को हटाने के लिए दही का इस्तेमाल
सिर में खुजली से बचने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड बालों को इस समस्या से निजात दिलाते हैं। दही में प्रोटीन भी उच्च मात्रा में होता है जो बालों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल करके लंबे, घने, चमकदार और स्वस्थ बाल पाए जा सकते हैं। दही का हेयर पैक बनाकर इस प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में आधा कप दही लेकर इसमें 2 बड़े चम्मच मस्टर्ड ऑयल मिक्स करें। इसके बाद इसमें कुछ बूंदे टी ट्री हेयर ऑयल की मिक्स करें। शैम्पू करने के बाद इस हेयर मास्क को लगाकर 15 से 20 मिनट तक रहने दें। इसके बाद स्कैल्प में अच्छे से मसाज करें और पानी से सिर धो लें।
सिर की खुजली को हटाने के लिए दही का इस्तेमाल
कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) का यूज सिर की खुजली को करेगा कम
कैस्टर ऑयल की मदद से बालों में खुजली को दूर किया जाता है। इसमें एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जिससे रूसी को कम करने में मदद मिलती है। अरंडी का तेल एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इन्फ्लेमेट्री गुणों वाला होता है। इस वजह से ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता हैं और बालों का झड़ना रुक जाता है। सिर में खुजली की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कैस्टर ऑयल और नारियल तेल काफी हेल्दी होता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए आप 1 चम्मच कैस्टर ऑयल, 1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच सरसों का तेल मिक्स करें। अब इस तेल से अपने बालों की मसाज करें। इससे सिर की खुजली कम होगी। इसकी मदद से रात में बालों की जड़ों में मालिश करें, और सुबह उठकर सिर को साफ पानी से धो लें। इसको लगाने से हेयर को काफी ज्यादा फायदा होता है।
सिर की खुजली को हटाने के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल
अनियन जूस की मदद से सिर में होने वाली खुजली से बचाव
अनियन जूस का यूज करके सिर में होने वाली खुजली से बचा जा सकता है। अनियन जूस बालों को प्रोटीन देने का काम करते है। इससे स्कैल्प पर होने वाली समस्याओं को रोका जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण बालों को क्लीन एंड क्लीयर रखने में मददगार साबित होते हैं। इससे बालों में मौजूद डैंड्रफ अपने आप कम होने लगता है। इसके साथ ही प्याज में सल्फर होता है जो पतले बालों को मोटा बनाने में मदद करता है और नए बाल उगाने में असर दिखाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और डैंड्रफ और स्कैल्प के इंफेक्शंस को दूर रखता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए प्याज को आप पीस सकते हैं या फिर घिस लें। अब घिसे हुए प्याज को निचौड़कर कटोरी में इसका रस निकाल लें और इसे अच्छे से बालों में मसाज करें। इसको आधे से एक घंटे लगाए रखने के बाद शैंपू से बाल धो लें और प्याज के रस को हटा लें।
सिर की खुजली को हटाने के लिए अनियन जूस का इस्तेमाल
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
13 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
13 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
14 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
15 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
17 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
18 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
20 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines