How To Get Rid Of Pigmentation: कच्चे दूध की मदद से हटाएं चेहरे की झाइयां, बस इस तरीके से करें इस्तेमाल
Edited By Pooja Attri

Raw Milk For Pigmentation
Edited By Pooja Attri

Raw Milk For Pigmentation
Raw Milk For Pigmentation: कच्चा दूध स्किन में ग्लो लाता है साथ ही इससे आपकी रंगत में भी निखर आता है। अगर आप कच्चे दूध को स्किन केयर में शामिल करते हैं तो इससे आपके फेस के काले दाग-धब्बे कम हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए फेस पर कच्चे लगाने के फायदे और तरीके लेकर आए हैं।
कच्चे दूध का रोजाना नियमित उपयोग से स्किन सेल्स मजबूत होती हैं और आपकी डैमेज स्किन में भी सुधार होता है। इतना ही नहीं कच्चा दूध स्किन को डीप मॉइश्चराइज करने में भी मददगार साबित होता है, तो चलिए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिे कच्चा दूध लगाने के तरीके-
कच्चे दूध को फेस पर लगाने से पहले आप चेहरे को पानी से धोकर साफ कर लें। फिर आप कॉटन बॉल को कच्चे दूध में भिगोकर चेहरे को साफ कर लें। ऐसा नियमित तौर पर करने सेआपको बहुत अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलते हैं।
दूसरे तरीके के लिए आप एक बाउल में एक छोटा चम्मच बेसन और 1 छोटा चम्मच कच्चा दूध डालें। फिर इन दोनों को मिलाकर फेस पर अच्छी तरह से लगा लें। इसके बाद आप इसको करीब 10 से 15 मिनट तक लगाकर फेस को वॉश कर लें। अगर आप चाहें तो इस मिक्चर में 1 चुटकी हल्दी भी एड कर सकती हैं। इससे आपके फेस की डेड स्किन साफ हो जाएगी और झाइयों को भी कम करने में मदद मिलेगी।
इसके लिए आप नॉर्मल पानी में विटामिन-ई का एक केप्सूल पंचर करके डाल दें। फिर आप करीब 5 मिनट तक फेस स्टीम लें। अगर आप ऐसा हफ्ते में एक बार करती हैं, तो आपके क्लोज स्किन पोर्स साफ हो जाएंगे और स्किन साफ नजर आने लगेगी।
आखिर में आप अपने फेस पर स्किन टाइप के मुताबिक कोई मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं और चेहरे की हल्की सी मसाज भी करें। इससे आपकी स्किन का ब्लड सकुर्लेशन बेहतर होता है और आपकी स्किन में निखार आता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: