कच्चे दूध में मिला लें ये चीजें, बस दो बार के इस्तेमाल से ही डार्क सर्कल हो जाएंगे कम

Dark Circle Home Remedy: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको काफी ज्यादा डार्क सर्कल होते हैं. जिसके चलते लोग ज्यादातर पैसे अंडर आइ क्रीम पर खर्च करते हैं. फिर भी कोई खास असर नहीं दिखता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आइए जानते हैं कच्चे दूध में किन चीजों को मिलाकर लगाने से काले घेरों से छुटकारा पा सकते हैं.

Remove dark circles naturally

सोने से पहले करें बस ये एक काम. Image Source Freepik

विज्ञापन

Home Remedy: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें आंखों के नीचे गहरे काले घेरे यानी डार्क सर्कल की समस्या रहती है. यह समस्या न केवल चेहरे की सुंदरता को कम करती है, बल्कि थकावट और उम्र ज्यादा दिखाने का कारण भी बन सकती है. आमतौर पर लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगी अंडर आई क्रीम्स (Under Eye Cream) पर पैसे खर्च करते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास असर नजर नहीं आता. अगर आप भी ऐसी ही परेशानी से जूझ रहे हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं कि कच्चे दूध में किन प्राकृतिक चीजों को मिलाकर कैसे आप डार्क सर्कल को कम कर सकते हैं.

इस तरह करें डार्क सर्कल को कम

आज के समय में बहुत से लोग डार्क सर्कल की समस्या से परेशान हैं. इसी कारण लोग घरेलू उपायों से लेकर डॉक्टर द्वारा बताई गई अंडर आई क्रीम तक का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास असर नहीं दिखता. तो आइए जानते हैं कि काले घेरों पर कच्चे दूध में किन चीजों को मिलाकर लगाना चाहिए.

विज्ञापन

इसके लिए एक कटोरी लें, उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध डालें और उसमें हल्दी, शहद और कॉफी पाउडर मिलाएं.

इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर आंखों के नीचे काले घेरों पर लगाएं और कम से कम 10–15 मिनट के लिए सूखने दें. जब यह सूख जाए तो अपने चेहरे को धो लें. इस उपाय को रोजाना सोने से पहले करें. ऐसा करने से आपके डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होने लगेंगे.

विज्ञापन

फायदे

  • कच्चा दूध त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, इसके साथ ही त्वचा की टोन को सुधारता है और ठंडक पहुंचाता है जिससे सूजन कम होती है.
  • हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा की सूजन और डार्क पिगमेंटेशन को कम करते हैं.
  • शहद त्वचा को नमी देता है और उसकी प्राकृतिक चमक को बनाए रखता है. यह एक नैचुरल हीलर की तरह काम करता है.
  • कॉफी पाउडर इसमें कैफीन होता है जो आंखों के नीचे की सूजन और ब्लड वेसल्स को कम करता है, जिससे डार्क सर्कल हल्के पड़ने लगते हैं.

ये भी पढ़ें-रूखे बेजान बालों से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाकर लगा लें ये एक चीज, असर देख हैरान रह जाएंगे आप

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ