Relieve Joint Pain With Green Leaves: हड्डियों की कमजोरी और दर्द का एक प्रमुख कारण शरीर में विटामिन डी की कमी है। सर्दियों में जोड़ों में दर्द की समस्या ज्यादातर देखने को मिलती है और इससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। रोजाना धूप में बैठकर विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं और हड्डियों की कमजोरी से छुटकारा पा सकते हैं। वहीं, सर्दियों के सीजन में बड़ी आसानी के साथ मिलने वाली हरी पत्तियों का सेवन करके भी जोड़ों में दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। यह पत्तियां स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं और इनका सेवन हर दिन किया जा सकता है। ये हड्डियों को नेचुरल कैल्शियम देती हैं और इन्हें कमजोर होने या फिर टूटने से बचाती हैं।
धनिया पत्ते की मदद से जोड़ों के दर्द में आराम
धनिया का पत्ता अक्सर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। लोग इसकी चटनी का भी भरपूर आनंद लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया का पत्ता आपकी सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इससे जोड़ों के दर्द व सूजन को कम किया जा सकता है और साथ ही साथ इसका सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
एलोवेरा का इस्तेमाल
एलोवेरा जेल सनबर्न, ड्राइनेस आदि में काम तो आता ही है, साथ ही साथ इससे आपको दर्द में भी आराम मिलता है। एलोवेरा घुटनों की दर्द और सूजन को भी कम करने में मददगार है। अगर आपको घुटनों का दर्द अधिक परेशान करता है तो आप इसके पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम कर दर्द से राहत दिलाते हैं।
जोड़ों के दर्द में पुदीना के पत्तों का इस्तेमाल
पुदीना के पत्ते का इस्तेमाल खाने में एक विशेष स्वाद पाने के लिए किया जाता है लेकिन यह हेल्थ के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है। यह आयरन से लेकर पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ए और फोलेट से भरपूर होते हैं। पुदीना एक संकर पुदीना पौधा है जिसका उपयोग जोड़ों की परेशानी, दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए किया जाता है। यह दुनिया की सबसे पुरानी औषधीय जड़ी-बूटियों में से एक है। यह घुटनों के दर्द में काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
10 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
11 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
12 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines