Beauty Tips Benefits Of Household Things: बदलते मौसम के साथ त्वचा में काफी बदलाव होते है, जिनकी सुरक्षा न की जाए तो त्वचा को कई प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। ठंडे मौसम में हम सभी त्वचा की समस्या से जूझते है। जिसमें रैशेज, जलन ,इचिंग और तमाम इंफेक्शन शामिल है। इनसे बचने के लिए हजारों रूपए खर्च करने पड़ते है। तब जाकर इन प्रॉब्लम्स से कुछ राहत मिलती है। लेकिन इनसे बचने के लिए नेचुरल चीजों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जिनसे हम रैशेज और इचिंग से छुटकारा पा सकते हैं। स्किन संबंधी समस्याओं में नेचुरल चीजें लगाने से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है और इनके अनेकों लाभ भी मिलते है। आज हम कुछ नेचुरल और घरेलू उपायों के बारे में बात करेंगे, जिनकी मदद से त्वचा में होने वाली प्रॉब्लम्स से बचा जा सकता है।
खुजली पर नारियल तेल का असर
नारियल का तेल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। जो खुजली, इन्फेक्शन और स्किन रैशेज की समस्या से बहुत जल्द राहत दिलाता है। नारियल का तेल का तेल घरों में आसानी के साथ मिल जाता है। स्किन रैश को ठीक करने के लिए नारियल तेल को हल्का गर्म करके त्वचा पर लगाएं। इस उपाय को करने से रैशेज और खुजली दोनों ठीक हो जाती है। ब्यूटी केयर में इसका इस्तेमाल काफी नेचुरल है।
एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा स्किन प्रॉब्लम और इंफेक्शन की समस्याओं के लिए एक फायदेमंद उपचार है। इसकी मदद से खुजली की प्रॉब्लम को दूर किया जाता है। एलोवेरा का इस्तेमाल कई बड़े ब्रांड ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने के लिए करते हैं। रैशेज हो जाने पर भी इसका इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी मदद से काफी राहत मिलती है।
बेकिंग सोडा से खुजली में राहत
बेकिंग सोडा एक एंटीफंगल एजेंट के रूप में काम करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट होते है, जो शरीर के जलन, खुजली और चकत्ते से राहत देते है। खुजली के लिए बेकिंग सोडा को नारियल के तेल में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को खुजली वाले हिस्से पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। बेकिंग पाउडर और नारियल तेल का पेस्ट लगाने से स्किन की खुजली से राहत मिल जाएगी।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines