Relationships Tips: कई बार दो पार्टनर के बीच प्यार होने के बावजूद भी उनका रिश्ता कमजोर होने लगता है और इसके कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से रिश्ते में है, जहां आप अपने साथी से बहुत प्यार करते थे और आप जानते थे कि वे भी आपसे उतना ही प्यार करते हैं और फिर भी आपका रिश्ता टूटने लगता है, तो आप कई बार सोचने लग जाते हैं कि ऐसा क्या गलत हो गया है। इसके लिए आप सॉल्यूशन भी ढूंढने लग जाते हैं, लेकिन फिर भी आप अपने रिश्ते को नहीं बचा पाते हैं। कई बार ऐसे रिश्ते में रहना आपको बोझ लगने लगता है। छोटी-छोटी बातों पर लड़ाइयां होने लगती है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर मनोविज्ञान क्या कहता है?
कम्युनिकेशन में कमी
मनोविज्ञान कहता है कि अगर आप अपने साथी के साथ बैठ कर बातचीत नहीं करते हैं, किसी भी रिश्ते में कितना भी प्यार हो वह एक दिन टूट ही जाता है। बातचीत करने से हम एक दूसरे की भावनाओं को अच्छे से समझ पाते हैं और उसके बारे में विचार करते हैं, जो गलतियां हम करते हैं उसे आगे दोहराने से बचते हैं। साथ ही हम अपने साथी की जरूरत को समझ पाते हैं। इसके अलावा आप बातचीत करने से गलतफहमियां भी दूर होती हैं और रिश्ते को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
एक दूसरे को महत्व न देना
लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों में कई बार हम अपने साथी को महत्व देना भूल जाते हैं और ये मान लेते हैं कि वह किसी भी स्थिति में आपके साथ ही रहेगा। इसलिए आप उसके साथ कैसा भी व्यवहार कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है यह आपके रिश्ते के टूटने का कारण बन सकता है। यहां तक कि सबसे अच्छे रिश्तों को भी मजबूत बने रहने के लिए देखभाल और कोशिश की जरूरत होती है। कोई भी रिश्ता एक तरफा लंबे समय तक नहीं टिक पाता हैं।
लड़ाइयों को समय रहते सुलझाएं
सभी रिश्तों के बीच समिति तो होती ही है, लेकिन इसे आप कैसे सुलझाते हैं यह आप पर निर्भर करता है और इससे आपके रिश्ते पर भी फर्क पड़ता है। अगर आपके बीच लड़ाई होती है तो उसे समय रहते सुलझा ले इसे टालने से कई बार आपके रिश्तो में गलतफहमी आ जाती है जिसके कारण रिश्ते टूट जाते हैं। छोटी-छोटी बहस भी बड़ी लगने लग जाती है, इसलिए समय रहते अपने पार्टनर से बात करें और अनसुलझे विवादों को समय रहते सुलझा लें।
ये भी पढ़ें- इस चाय में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम, जानें इसके फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
9 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
12 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
12 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
15 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
16 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
18 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
19 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines