कहते हैं प्यार अंधा होता है ये न तो सरहद देखता है न जाती और न ही धर्म जब किसी से सच्चा प्यार होता है, तो इंसान सब कुछ छोड़कर उसकी ओर खिंचा चला आता है। अमेरिका की फोटोग्राफर जैकलीन फोरेरो और भारत के चंदन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जैकलीन की मुलाकात आंध्र प्रदेश के एक युवक चंदन से इंस्टाग्राम के जरिए हुई। बात शुरू हुई और से धीरे-धीरे चैटिंग और वीडियो कॉल्स में बदल गई। दोनों के बीच ये डिजिटल रिश्ता 14 महीनों तक चला और फिर जैकलीन ने बड़ा फैसला लिया। इसके लिए वह भारत आकर चंदन से मिली।
9 साल बड़ी है जैकलीन
जैकलीन ने चंदन से अपने पहले मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी वीडियो कॉल्स के स्निपेट्स और पहली मुलाकात के भावुक पर देखने को मिल रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि 14 महीने साथ और अब एक बड़े नए अध्याय के लिए तैयार हैं। दिलचस्प बात यह है कि जैकलीन, चंदन से उम्र में 9 साल बड़ी हैं, लेकिन प्यार के इस रिश्ते में उम्र का ये फर्क कभी दीवार नहीं बन सका। जैकलीन ने ना समाज की परवाह की ना लोगों की सोच की। बस सात समंदर पार कर अपने प्रेमी से मिलने भारत चली आईं। अब दोनों अमेरिका में एक साथ सेटल होने की योजना बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड या पत्नी कभी नहीं छोड़ेगी आपका साथ, बस सीख लें रिलेशनशिप का ये धांसू रूल!
वायरल हुई लव स्टोरी
उनकी ये अनोखी लव स्टोरी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग उनके हौसले और सच्चे प्यार की मिसाल देते हुए जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें ‘रियल लाइफ लैला मजनू’ बता रहा है, तो कोई कह रहा है-‘प्यार सच्चा हो तो रास्ते खुद बन जाते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें आपने प्यार का इजहार, नहीं रहेगी इनकार की गुंजाइश
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
LIVE: मां शैलपुत्री के आगमन पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं
1 hr agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
15 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
15 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
16 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
19 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
20 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines