Relationship Tips: ऐसा कहा जाता है कि शादी दो लोगों के बीच नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच का बंधन होता है। लेकिन भारतीय टीवी सीरियल और बॉलीवुड फिल्मों ने सास-बहू के रिश्ते की ऐसी छवि रखी है कि ज्यादातर लड़कियां को लगता है कि शादी के बाद उनकी सास उनका जीवन मुश्किल कर देगी। जिसके कारण लड़कियां शादी से पहले अपनी सास को लेकर एक अलग छवि बना लेती हैं। अगर आप चाहती हैं कि सास-बहू में मां-बेटी जैसा प्यार हो और आप दोनों का रिश्ता मजबूत हो तो इन बातों का ध्यान रखें।
एक दूसरे को समय दें
रिश्ते में अपनापन और प्यार बनाए रखने के लिए आपसी समझ का होना जरूरी है, जिसके लिए एक-दूसरे के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है। बातचीत के दौरान आप एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को अच्छे से जान पाएंगी। जो रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
सास को सम्मान दें
आपको अपनी सास का भी उसी तरह सम्मान करना चाहिए जैसे आप अपनी मां का करती हैं। सास का सम्मान करना बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसा करेंगी तो बदले में आपको भी सम्मान मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Skin Tightening Tips: चेहरे पर कसाव लाएंगे ये घरेलू उपाय , ढीली त्वचा से मिलेगा छुटकारा
स्पेशल फील कराएं
जब आपके दोस्त घर आएं तो उन्हें अपनी सास से जरूर मिलवाएं या फिर कोई खास मौका हो तो उन्हें अपने प्लान में शामिल करें। आपका ऐसा करना उन्हें स्पेशल फील कराएगा। आपका यह व्यवहार आपके प्रति उनके प्यार को बढ़ाने का काम करेगा।
सुनने की आदत डालें
समझने की कोशिश करें कि कई मामलों में आपकी सास का अनुभव आपसे ज्यादा है, इसलिए हर बात पर उनकी बातें काटने की बजाय सुनें और समझें। इससे झगड़े की संभावना कम हो जाती है और प्यार बरकरार रहता है।
कोई गलतफहमी न पालें
गलतफहमियां किसी भी रिश्ते में दरार डालने का काम करती हैं। अगर कोई ऐसी बात है जो आपको परेशान कर रही है तो उसके बारे में खुलकर अपनी सास से बात करें। इससे चीजें साफ हो जाएंगी और रिश्ते पर असर नहीं पड़ेगा।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
10 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
12 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
12 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
16 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
17 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
18 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
19 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines