Relationship Tips: प्यार एक खुबसूरत अहसास है, जिसके बारे में व्यक्ति को तब पता चलता है जब वह प्रेम में होता है। वहीं प्यार का रंग तब ओर ज्यादा गाढ़ा हो जाता है, जब आप आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंधे होते हैं। शादी के बाद भी रोमांस बना रहे, इसके लिए पति-पत्नी दोनों को ही एक दूसरे के साथ समय बिताना चाहिए। उनसे प्यार भरी बातें करनी चाहिए। इसके अलावा अपने पार्टनर के साथ नहाने में भी कोई बुराई नहीं है। बल्कि इससे प्यार ही बढ़ता है।
अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ नहाते हैं, तो ऐसे में तीन बातों का जरूर ध्यान रखें। इससे रोमांस तो बना रहेगा ही। साथ ही आपको खुशी का भी अहसास होगा।
ये भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद भी Ex को करते हैं Stalk, 3 तरीकों से बदले अपनी आदत
ठंड
अगर आप भी पार्टनर के साथ नहाने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके लिए पहले से ही गर्म या गुनगुने पानी का इंतजाम कर लें। नहीं तो आप में से किसी एक को ठंड भी लग सकती है। वहीं अगर आप शॉवर ले रहे हैं, तो फिर समय-समय पर पार्टनर के साथ जगह बदलते रहिए। ताकि कोई भी बीमार न पड़े।
फिसलन
बाथरूम में चारों ओर साबुन और पानी के कारण फर्श पर फिसलन हो सकती है। इसलिए सूखे तौलिए पहले से ही बाथरूम में रख दें। इसके अलावा बाथरूम में हर समय एक नॉन-स्लिप चटाई भी होनी चाहिए, ताकि आप अगर गिर भी जाए तो आपको चोट न लगे।
चिंता
जब आप और आपका पार्टनर नहाने के लिए एक साथ बाथरूम में जाएं, तो अपनी सारी चिंताएं पीछे छोड़ दें। नहाते समय सभी तनावपूर्ण चीजों के बारे में बात न करें। बस उस पल को एन्जॉय करें।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: अलग-अलग क्यों होना चाहिए पति-पत्नी का बैंक खाता? जानें 3 वजह
संबंधित खबरें
नाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
27 mins agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
2 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
2 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
2 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
4 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
5 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
21 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
23 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines