Tips to Move On After Breakup: किसी भी रिलेशनशिप में नोक-झोक होना आम बात है, लेकिन जब बात बिगड़ने लगती है। तो न चाहते हुए भी पार्टनर को एक दूसरे से अलग होना पड़ता है, जिसे आसान भाषा में ब्रेकअप कहा जाता है। ब्रेकअप के बाद दोनों के रास्ते अलग हो जाते हैं। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी अगर आप अपने पूर्व साथी यानी Ex का पीछा कर रहे हैं या Stalk कर रहे हैं, तो ये एक गलत आदत है। इससे भविष्य में आपका दिल फिर से दुख सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी इस आदत को आज ही छोड़ दें।
अगर आप भी अपनी इस आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो फॉलो करें ये 3 टिप्स।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: अलग-अलग क्यों होना चाहिए पति-पत्नी का बैंक खाता? जानें 3 वजह
सोशल मीडिया से हटा दें
ब्रेकअप के बाद भी कुछ लोग अपनी एक्स को सोशल मीडिया पर स्टॉक करते हैं। अगर आप भी ये ही गलती कर रहे हैं, तो इस आदत से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले सोशल मीडिया के जरिए उन्हें स्टॉक करना बंद कर दें। साथ ही उन्हें सभी सोशल मीडिया अकाउंट से ब्लॉक कर सकते हैं। इससे न तो आपको उनसे जुड़ा कोई अपडेट मिलेगा और न ही आपको उनकी याद आएगी।
खुद को व्यस्त रखें
ब्रेकअप से बाहर आने का सबसे बेस्ट ऑप्शन है कि आप खुद को व्यस्त रखें। अगर आप काम में बिजी रहेंगे, तो आपको उन्हें याद करने का समय ही नहीं मिलेगा। जब आपको उनकी याद नहीं आएगी, तो आप उन्हें स्टॉक भी नहीं करेंगे।
मेडिटेशन करें
खुद को व्यस्त रखने के साथ-साथ मेडिटेशन करें। इससे आपको मानसिक शांति तो मिलेगी ही। साथ ही आपकी बॉडी भी फिट रहेगी। अगर आप नियमित रूप से मेडिटेशन करते हैं, तो इससे आपका दिमाग शांत होगा, जिससे आपको ब्रेकअप से बाहर आने की मोटिवेशन मिलेगी। ऐसा करने से जल्द ही आपकी स्टॉक करने की आदत भी छूट सकती है।
ये भी पढ़ें- पार्टनर के साथ रहते हुए भी महसूस करते हैं अकेलापन? तो ये 4 टिप्स आ सकते हैं काम
संबंधित खबरें
मडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
2 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
6 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
19 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
23 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines