Relationship Tips : ये 7 संकेत बताते हैं कि पार्टनर करना चाहता है शादी, क्या आपने किया नोटिस?

Relationship Tips: जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, तो उन्हें एक दूसरे के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। रोजाना वो अपने पार्टनर के बारे में कुछ न कुछ नया जानते हैं। वहीं साथ रहते हुए कई बार इस बात का एहसास होने लगता है कि आपको उनसे शादी करनी है या नहीं। आज हम आपको 7 ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बताते हैं कि आपका पार्टनर आपसे शादी करना चाहता है नहीं।

Relationship Tips

Relationship Tips: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का रिश्ता एक नाजुक डोर से बंधा होता है, जिसमें शक के एक छोटे से बीज से भी दूरियां आ सकती हैं। वहीं अगर इस रिश्ते को आप पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं, तो जिंदगीभर आप खुश रह सकते हैं यानी आपकी शादी भी हो सकती है। हालांकि ये बात आपको पहले ही पता चल सकती है कि आपका पार्टनर आपसे शादी करना चाहता है या नहीं? आज हम आपको रिलेशनशिप एक्सपर्ट द्वारा बताए गए उन 7 संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको पता चल सकता है कि आपका साथी आपके साथ अपने भविष्य को देखता है या नहीं।

विज्ञापन

फ्यूचर के बारे में बात करना

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपका पार्टनर आपसे शादी करना चाहते हैं, तो वो आपसे भविष्य के बारे में बात जरूर करेंगे। जैसे कि फ्यूचर में आप कहां रहेंगे, छुट्टियों पर कहां जाएंगे या आपको कितने बच्चे चाहिए आदि-आदि। ये सवाल आपके साथी ने भी आपसे किए हैं, तो संभावना ज्यादा है कि आपकी उनसे शादी होगी।

विज्ञापन

सुझाव लेना

व्यक्ति उन लोगों से ही अपने जीवन से जुड़ी बातें शेयर करता है, जिन्हें वो अपना मानता है। अगर आपका पार्टनर छोटी-छोटी बातों पर आपसे सुझाव लेता है या कोई भी निर्णय लेने से पहले आपसे बात करता है, तो ये दर्शाता है कि वो आपसे शादी भी करना चाहता है।

विज्ञापन

परिवार व मित्रों से मुलाकात करवाना

जब व्यक्ति अपने रिश्ते को लेकर कंफर्म होता है, तभी वो साथी को अपने करीबी दोस्तों व परिवारवालों से मिलवाता है। इसके अलावा ये एक बड़ा संकेत है कि वो भविष्य में आपके साथ शादी करना चाहता है।

पैसों को लेकर चर्चा करना

पैसों व बैंक बैलेंस को लेकर चर्चा करना इस बात का संकेत देता है कि आपका पार्टनर आपके साथ फ्यूचर की प्लानिंग कर रहा है। भविष्य में इन चीजों को लेकर कोई समस्या न हो। इसके लिए वो अभी से इन बातों के बारे में बात कर रहा है।

विज्ञापन

Relationship Tips

शादी के बारे में बात करना

आपका पार्टनर आपसे तभी शादी के बारे में बात करेगा, जब वो अपने मन में रिश्ते को लेकर क्लीयर होगा। अगर उन्हें आपको लेकर संदेह होगा, तो वो इस तरह की बात आपसे नहीं करेगा।

विज्ञापन

अंगूठी पर चर्चा करना

आपका साथी आपसे वादा करता है कि जिंदगीभर वो आपके साथ रहेगा। इसके अलावा वो आपसे पूछता है कि आपको किस तरह की अंगूठी चाहिए या आपको गिफ्ट के तौर पर अंगूठी देता है, तो ये सभी चीजें इसी बात का संकेत देता है कि आपका पार्टनर आपसे शादी करने के लिए सीरियस है।

घर के मामलों पर राय लेना

अगर आपका पार्टनर आपसे अपने घर के जुड़े मामलों पर भी राय लेने लगे, तो इसका अर्थ है कि उसने आपको अपने परिवार का हिस्सा मान लिया है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ