Signs A Man Is Using You In Relationship: कोई भी रिश्ता दो लोगों के बीच प्यार, सम्मान, भरोसा और ईमानदारी से मजबूत होता है। इन सब में से अगर कोई एक भी नींव कमजोर होने लगती है, तो रिश्ते की डोर डगमगाने लगती है। इससे न चाहते हुए भी रिलेशनशिप में परेशानियां आने लगती हैं और धीरे-धीरे उनका रिश्ता खराब होने लगता है। इसके अलावा कई बार किसी एक पार्टनर की गलती की वजह से भी रिश्ते में दरार आने लगती है।
वहीं उन रिश्ते की भी लंबी उम्र नहीं होती है, जिसमें कोई एक पार्टनर सामने वाले व्यक्ति को धोखा दे रहा हो, उनका इस्तेमाल कर रहा हो या अपनी किसी मजबूरी की वजह से आपके साथ जुड़ा हुआ हो। आज हम आपको रिलेशनशिप एक्सपर्ट द्वारा बताए गए सात ऐसे तरीकों व संकेतों के बारे में बताएंगे, जिनसे आपको पता चल सकता है कि आपका पार्टनर आपका इस्तेमाल कर रहा है या सच्च में वो आपसे मोहब्बत करता है।
Convenient के हिसाब से बात करना
अगर आपका पार्टनर आपका इस्तेमाल कर रहा है, तो सबसे पहले ये नोटिस करें कि क्या वो आपसे अपनी सुविधा के अनुसार बात करते हैं। जब उनके पास टाइम होता है। जब उनका मन होता है बात करने का, तभी वो आपसे बात करते हैं। अगर ऐसा है, तो हो सकता है कि आपका पार्टनर आपसे प्यार नहीं बल्कि किसी ओर वजह से आपके साथ जुड़ा हुआ है।
ये भी पढ़ें- Dating Tips: 18 या 25, आखिर डेटिंग के लिए कौन-सी उम्र है सही?
प्रयास नहीं करना
डेट पर नहीं जाना। आपके साथ घूमने या कहीं बाहर जाने के लिए बार-बार मना करना। न मिलने के लिए बहाने बनाना। लेकिन फिर भी आपके साथ ब्रेकअप नहीं करना। ये सारी बातें इसी तरफ इशारा करती हैं कि आपका साथी आपका इस्तेमाल कर रहा है। उनकी शायद कोई मजबूरी है, जिसके कारण अभी तक वो आपके साथ हैं।
फ्यूचर प्लानिंग से बचना
जब कभी भी दो लोग किसी नए रिश्ते में बंधते हैं, तो ज्यादातर लोगों की सोच होती है कि उनका रिश्ता लंबे समय तक चले। इसके लिए वो पहले ही प्लानिंग करना शुरू कर देते हैं कि कब हम कहां घूमने जाएंगे। किस समय शादी करेंगे। बच्चों के लिए कौन-सी उम्र सही है आदि-आदि। लेकिन जब दोनों में से कोई एक भी दूसरे का इस्तेमाल कर रहा होता है, तो वो भविष्य की बात करने से बचता है। अगर आप उनसे आने वाले कल के बारे में कुछ पूछते भी हैं, तो वो बहाने बनाने लगते हैं और बहुत जल्दी नाराज हो जाते हैं।
भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ना
अगर पार्टनर आपका इस्तेमाल कर रहा है, तो कभी भी वो आपसे भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ेंगे। कहीं न कहीं इमोशनली वो आपसे दूर रहने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा अपने प्यार को जताने के लिए या आपको स्पेशल फील कराने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं करेंगे।
बहाने बनाना
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, पार्टनर आपका इस्तेमाल कर रहा है या नहीं, ये पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उनसे बार-बार मिलने के लिए कहें। अगर वो हर बार बहाने बनाते हैं या बने-बनाए प्लान को लास्ट मोमेंट पर कैंसिल कर देते हैं, तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका साथी आपका इस्तेमाल कर रहा है।
खुद को ज्यादा अहमियत देना
कोई भी रिश्ता दो लोगों से मिलकर बनता है, लेकिन जब हर समय एक व्यक्ति की पसंद-नापसंद, उसकी इच्छा और केवल उसी के बारे में बात होने लगे, तो आपको समझ जाना चाहिए कि कहीं न कहीं आपका इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा वो आपको अपने दोस्तों खासकर परिवारवालों से दूर रखते हैं। उनके बारे में कोई बात नहीं करते, तो अपने रिलेशनशिप के बारे में आपको एक बार फिर से सोचना चाहिए।
संबंध
अगर पार्टनर आपका इस्तेमाल कर रहा है, तो वो आपसे इमोशनली तो दूर रहेंगे। लेकिन हो सकता है कि फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए हर समय तैयार रहें।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: पार्टनर के साथ संबंध मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, कभी नहीं आएगी दूरियां!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
14 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
14 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
15 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
17 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
19 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
21 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines