सच्चे प्यार की होती है ये निशानी, जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराज

प्यार एक ऐसा अनुभव है जिसे हर व्यक्ति अपने जीवन में महसूस करना चाहता है, लेकिन क्या हम असल में सच्चे प्यार को समझ पाते हैं? क्या जो प्यार हम देखते हैं और महसूस करते हैं वही असली प्यार है?

Relationship Tips

Relationship Tips

अगर कोई आपसे सच्चा प्यार करता है तो आपको पता लग जाता है, क्योंकि वे आपके लिए हमेशा मौजूद रहते हैं। कोई साथ हो ना,  हो जो आपसे प्यार करता है वो आपका साथ हमेशा देता है। अगर कोई सच्चा प्यार करता है तो वो इंसान ऐसा कोई काम नहीं करेगा जिससे आपको तकलीफ हो या फिर जो आपको पसंद ना हो। सच्चा प्यार करने वाला इंसान आपके लिए हमेशा वक्त निकालेगा भले ही खुद कितना ही व्यस्त क्यों ना हो, वो आपको अपना वक्त देगा जो कि आज के समय में सबसे अनमोल चीज है। आइए जानते हैं कि अगर आपसे कोई सच्चा प्यार करता है तो इसके और क्या-क्या संकेत हो सकते हैं और इस पर प्रेमानंद महाराज क्या कहते हैं…

विज्ञापन

हर परेशानी में आपका साथ दे

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि अगर आपको सच में कोई प्यार करता है तो पहली बात हमें देखना है कि मेरा प्यारा कौन है। वह कहते हैं कि सबके मन में कोई न कोई जरूरी होता है। हर कोई चाहता है कि कोई मुझे एक ऐसा यार मिले जो मेरे मन की बात करें। अगर मैं कुछ गलत भी हूं तो भी मुझे छोड़ ना दें। हर परेशानी में आपके साथ रहे वो होता है सच्चा प्यार।

विज्ञापन

साथी की खुशी में अपनी खुशी

साथ ही वह ये भी कहते हैं कि सच्चा दोस्त हरि है। अगर फिर भी इंसानों में आप अपने साथी की तलाश रहे हैं तो कोई सच्चे मन वाला इंसान ही आपका साथी बन सकता है। सच्चे प्यार की दूसरी निशानी यह है कि इसमें किसी प्रकार का स्वार्थ नहीं होता। महाराज जी कहते हैं कि जब हम किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो हमारे लिए उसकी खुशी ही सबसे जरूरी हो जाती है। हम अपने प्रेमी के सुख-दुःख को अपने सुख-दुःख के समान मानते हैं और उसकी हर खुशी में अपनी खुशी तलाशते हैं।

विज्ञापन

आत्मा से प्यार हो

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, सच्चा प्यार वह है जो आत्मा से जुड़ा हो, न कि शरीर से। शरीर, रूप, धन और सामाजिक स्थिति अस्थायी होते हैं और समय के साथ बदलते रहते हैं, लेकिन आत्मा का प्यार अनंत और स्थायी होता है। सच्चा प्यार वही होता है जिसमें किसी प्रकार का छल, कपट या स्वार्थ नहीं होता। यह प्यार केवल उस व्यक्ति के प्रति होता है जिसे हम आत्मा से प्रेम करते हैं न कि उसके भौतिक अस्तित्व से।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ