Relationship Tips: बारिश का मौसम रोमांस के लिए परफेक्ट होता है। इस मौसम में अपने पार्टनर के साथ बैठकर चाय की चुस्कियां लेना, एक-दूसरे के हाथों में हाथ डालकर बैठे रहना और फिर एक दूसरे की आंखों में आंखे डालकर उसे देखते रहना एक अलग ही एहसास होता है। इस रोमांटिक मौसम में हर कोई अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताना चाहता है और उसे यादगार बनाना चाहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर आप अपनी जिंदगी में प्यार के रंग भर सकते हैं।
बारिश में पार्टनर के साथ ऐसे करें रोमांस
लॉन्ग ड्राइव
बारिश के इस सुहाने मौसम में आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जो उन्हें आपके करीब ला सकता है।
रोमांटिक मूवी
आप अपनी लव लाइफ में रोमांस भरने के लिए पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक मूवी देख सकते हैं। मूवी देखते समय फोन को साइलेंट करें और बिना किसी डिस्टर्बेंस के मूवी एन्जॉय करें। मूवी देखने के लिए लाइट्स की सेटिंग करके रखें और फ़ोन को साइलेंट कर दे ताकि और फोन को साइलेंट रखें ताकि बिना किसी डिस्टर्बेंस के मूवी एन्जॉय सकें।
बेकिंग
अगर आप दोनों खाने के शौकीन हैं तो बारिश के इन पलों को यादगार बनाने के लिए साथ में बेकिंग कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के लिए कपकेक बना सकते हैं। यकीनन आप इन पलों को बहुत एन्जॉय करेंगे।
रोमांटिक गाने
अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक गाने गाएं। अगर आपको गाना नहीं आता तो प्लेलिस्ट की मदद ले सकते हैं। जिससे आपके दिल की बात उनके तक पहुंच सके।
कैंडल लाइट डिनर
बारिश के मौसम में आप अपने पार्टनर को कैंडल लाइट डिनर पर ले जा सकते हैं।
गेम
अगर आप दोनों को गेमिंग का शौक है तो आप अपने पार्टनर के साथ गेम खेल सकते हैं। यह एक ऐसा गेम होना चाहिए जिससे आप अपने दिल की बात उन तक पहुंचा सकें और इन पलों को यादगार बना सकें।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
6 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
7 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
8 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
8 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
10 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
10 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines