Relationship Tips: आज के समय में लोग शादी से पहले डेटिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं, ताकि शादी के बाद उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो। डेटिंग करने के बाद अगर सबकुछ ठीक लगता है, तो आगे शादी के बारे में सोचते हैं। बता दें की कई बार डेटिंग के दौरान यह जानना मुश्किल हो सकता है कि सामने वाला इंसान आपके लिए सही है या नहीं। आज के समय में कई लोग पैसे और सुंदरता को देखकर अपने लिए लाइफ पार्टनर चुन लेते हैं, जो कि सही नहीं है। एक अच्छा पार्टनर वह होता है, जो आपकी बात सुनता है, आपकी भावनाओं का सम्मान करता है और आपके साथ समय बिताना पसंद करता है। आइए जानते हैं कि एक परफेक्ट रिलेशनशिप के क्या-क्या संकेत हो सकते हैं।
मन की बात बोलने से पहले सोचना नहीं पड़ता
डेटिंग के दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आप जिसे डेट कर रहे हैं, इसके सामने मन की बात बोलने से पहले आपको सोचना न पड़े और आप आप अपना दिल खोलकर उस से बात कर सकें। साथ ही अपनी फीलिंग्स को बिना किसी डर के बता सकें और वो आपको कभी भी इन सब चीजों के लिए जज न करे। ऐसा पार्टनर लाइफ का सबसे बड़ा गिफ्ट होता है। यानी एक ऐसा इंसान जो आपकी भावनाओं को समझें और उनकी कद्र करे। आमतौर पर ये संकेत डेटिंग की शुरुआत में ही नजर आ जाते हैं, जिस पर आपको जरूर ध्यान देना चाहिए, ताकि आप लाइफ में खुश रह सकें।
पर्सनल स्पेस है जरूरी
किसी भी रिश्ते में खुश रहने और उसे आगे बढ़ने के लिए, दोनों पार्टनर को एक दूसरे के पर्सनल स्पेस देनी चाहिए। ये आदत दोनों को अपनी भावनाओं और विचारों को खुल कर बताने की आजादी देता है। जब दोनों पार्टनर एक दूसरे की बात को समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं, तो रिश्ते में भरोसा बढ़ता है। अगर आप ये फील करते हैं कि आपके रिश्ते में ऐसी बाउंड्री हैं, जिसे लेकर आप दोनों सहमत हैं, तो यह एक पॉजिटिव साइन है। ये चीजें आपके रिश्ते को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
कंफर्टेबल फील करते हैं आप
जब आप डेटिंग कर रहे होते हैं और इस दौरान खुद को पूरी तरह से सेफ और बेहतर फील करते हैं, तो यह संकेत देता है कि आप एक हेल्दी रिश्ते की शुरुआत कर कर सकते हैं। कई बार लोग शुरुआत में अपनी रियल फिलींग्स को छिपाते हैं, लेकिन कुछ दिन मिलने के बाद उनकी असलित बाहर आ ही जाती है। हेल्दी रिलेशनशिप की शुरुआत करते समय आपको इस बात ध्यान रखना चाहिए की सामने वाला इंसान कितना सच्चा है, जो यह बताता है कि आप सही इंसान के साथ हैं या नहीं और आपको इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए या नहीं।
संबंधित खबरें
मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
2 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
2 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
3 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
4 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
6 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
18 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines