Relationship Tips: डेटिंग करते समय इन संकेतों को पहचानें, नहीं तो बाद में होगा पछतावा

Relationship Tips: आज के समय में सही लाइफ पार्टनर चुनना मुश्किल होता जा रहा है। अगर इसे आसान बनाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए कुछ संकेतो को जरूर देखें।

Relationship Tips

Relationship Tips

Relationship Tips: आज के समय में लोग शादी से पहले डेटिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं, ताकि शादी के बाद उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो। डेटिंग करने के बाद अगर सबकुछ ठीक लगता है, तो आगे शादी के बारे में  सोचते हैं। बता दें की कई बार डेटिंग के दौरान यह जानना मुश्किल हो सकता है कि सामने वाला इंसान आपके लिए सही है या नहीं। आज के समय में कई लोग पैसे और सुंदरता को देखकर अपने लिए लाइफ पार्टनर चुन लेते हैं, जो कि सही नहीं है। एक अच्छा पार्टनर वह होता है, जो आपकी बात सुनता है, आपकी भावनाओं का सम्मान करता है और आपके साथ समय बिताना पसंद करता है। आइए जानते हैं कि एक परफेक्ट रिलेशनशिप के क्या-क्या संकेत हो सकते हैं।

मन की बात बोलने से पहले सोचना नहीं पड़ता

डेटिंग के दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आप जिसे डेट कर रहे हैं, इसके  सामने मन की बात बोलने से पहले आपको सोचना न पड़े और आप आप अपना दिल खोलकर उस से बात कर सकें। साथ ही अपनी फीलिंग्स को बिना किसी डर के बता सकें और वो आपको कभी भी इन सब चीजों के लिए जज न करे। ऐसा पार्टनर लाइफ का सबसे बड़ा गिफ्ट होता है। यानी एक ऐसा इंसान जो आपकी भावनाओं को समझें और उनकी कद्र करे। आमतौर पर ये संकेत डेटिंग की शुरुआत में ही नजर आ जाते हैं, जिस पर आपको जरूर ध्यान देना चाहिए, ताकि आप लाइफ में खुश रह सकें।

पर्सनल स्पेस है जरूरी

किसी भी रिश्ते में खुश रहने और उसे आगे बढ़ने के लिए, दोनों पार्टनर को एक दूसरे के पर्सनल स्पेस देनी चाहिए। ये आदत दोनों को अपनी भावनाओं और विचारों को खुल कर बताने की आजादी देता है। जब दोनों पार्टनर एक दूसरे की बात को समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं, तो रिश्ते में भरोसा बढ़ता है। अगर आप ये फील करते हैं कि आपके रिश्ते में ऐसी बाउंड्री हैं,  जिसे लेकर आप दोनों सहमत हैं, तो यह एक पॉजिटिव साइन है। ये चीजें आपके रिश्ते को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

कंफर्टेबल फील करते हैं आप

जब आप डेटिंग कर रहे होते हैं और इस दौरान खुद को पूरी तरह से सेफ और बेहतर फील करते हैं, तो यह संकेत देता है कि आप एक हेल्दी रिश्ते की शुरुआत कर कर सकते हैं। कई बार लोग शुरुआत में अपनी रियल फिलींग्स को छिपाते हैं, लेकिन कुछ दिन मिलने के बाद उनकी असलित बाहर आ ही जाती है। हेल्दी रिलेशनशिप की शुरुआत करते समय आपको इस बात ध्यान रखना चाहिए की सामने वाला इंसान कितना सच्चा है, जो यह बताता है कि आप सही इंसान के साथ हैं या नहीं और आपको इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए या नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ