Relationship Tips: पति-पत्नी के बीच थोड़ी बहुत नोंक-झोंक होना रोज की बात है. दोनों एकदूसरे को कुछ कह देते हैं और बहस छिड़ जाती है. लेकिन, अक्सर ही झगड़ा ज्यादा हो जाए तो पत्नी नाराज हो जाती है और पति को पत्नी की नाराजगी से ज्यादा शायद ही किसी चीज से डर लगता है. लेकिन, वो कहते हैं ना कि पत्नी को मनाना भी एक कला है. जो पति यह कला सीख जाते हैं उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल हो जाता है और जो नहीं सीख पाते उन्हें सिर पकड़कर बैठना पड़ जाता है. ऐसे में अगर आपकी पत्नी (Wife) भी आपसे नाराज हो गई है तो यहां जानिए पत्नी को मनाने के लिए क्या करना चाहिए.
नाराज पत्नी को कैसे मनाएं
सॉरी कहने से पहले सोचना नहीं
अगर पत्नी नाराज हो गई है तो उससे बहस किए बिना या और ज्यादा गुस्सा दिलाए बिना सॉरी कह दीजिए. पत्नी को भी अपनी गलती का एहसास होते देर नहीं लगेगी. लेकिन, अगर आप अड़े रहेंगे कि पहले वही आपको मनाए तो बात बिगड़ सकती है.
कुछ स्पेशल बनाकर खिलाएं
पति ही नहीं बल्कि पत्नी के दिल का रास्ता भी पेट से होकर गुजरता है. ऐसे में अपनी पत्नी को मनाने के लिए आप उसके पसंद का कुछ खाना बना सकते हैं खाने में स्वाद आए ना आए लेकिन आपके एफर्ट्स देखकर पत्नी को आप पर प्यार जरूर आने लगेगा.
बैठकर पत्नी की बात सुनें
अगर पत्नी आपसे नाराज है तो उसे समझाने या कुछ कहने के बजाय उसकी बात सुनें. उससे प्यार से पूछें कि क्या बात है, क्या गलती हुई मुझसे, नाराज क्यों हो. पत्नी को समय जरूर लगेगा लेकिन वह एक बार अपने मन की बात आपसे कह देगी तो उसका दिल हल्का हो जाएगा. इससे पत्नी का गुस्सा शांत होने में भी देर नहीं लगेगा.
कुछ लेकर आएं
पत्नी के लिए आप कुछ गिफ्ट में ला सकते हैं. बड़ा ना सही लेकिन उसे प्यार से एक गुलाब भी दे दिया तो गुस्सा तेजी से पिघलने लगेगा. बड़े-बड़े तोहफों से ज्यादा पत्नियां छोटी-छोटी चीजों में प्यार ढूंढती हैं. इस तरह आपका उसे गुलाब देना सचमुच उसके दिल को छू जाएगा.
लिखें नोट या भेजें शायरी
इसे पत्नी के पीछे पड़ना कह सकते हैं लेकिन उसकी नाराजगी कम करने और उसे मनाने के लिए आपको थोड़े पापड़ तो बेलने पड़ेंगे. पत्नी को प्यार भरा मैसेज (Romantic Messages) लिखकर भेजें. आप चाहे तो कागज पर मैसेज भेज सकते हैं या फिर उसे व्हाट्सऐप पर प्यार भरी शायरी भेज सकते हैं. पत्नी अपना गुस्सा भूलकर मुस्कुराने लगेगी.
नाराज पत्नी को भेजने के लिए शायरी
गलती की है तो सजा भी सुना दो,
मगर यूं खामोश रहकर हमें ना रुलाओ,
तुम्हारी मुस्कान में ही बसती है जान मेरी,
एक बार मुस्कुराकर अपनी नाराजगी भुला दो.
नाराज हो हमसे तो बेशक शिकायत करो,
पर इस कदर अपनी खामोशी से ना कयामत करो,
तुम्हीं से शुरू और तुम्हीं पर खत्म है दुनिया मेरी,
लौट आओ वापस और फिर से वही मोहब्बत करो.
माना कि हम थोड़े नादान और जिद्दी हैं,
पर तुम्हारी डांट में भी एक अलग सी खुशी है,
अब मान भी जाओ मेरी प्यारी ‘नाराज सरकार’,
तुम्हारे बिना ये घर और हम, दोनों ही फीके हैं.
यह भी पढ़ें – Women’s Day 2026 Gifts: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पत्नी को देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 गिफ्ट्स, आज ही कर दीजिए ऑर्डर
संबंधित खबरें
चनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
40 mins agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
42 mins agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
1 hr agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
4 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
8 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
21 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines