हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Relationship Tips: पार्टनर आपकी फीलिंग न समझे तो क्या करें? जानें प्रेमानंद महाराज से

Relationship Tips: अगर आप किसी से प्यार करते हैं वह आपकी फीलिंग नहीं समझ रहा है तो इसे लेकर प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि तो अपना हित समझकर उसे जाने दो। आइए जानते हैं कि महाराज जी ने आगे क्या कहा।

विज्ञापन
Relationship Tips

Relationship Tips: कई बार जब हम किसी से प्यार करते हैं तो वह हमारी फीलिंग को नहीं समझ पाता है, जिसकी वजह से कई बार हम बहुत दुखी होते हैं। इसे लेकर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि बहुत बड़ी कृपा है जो आपके प्यार को नहीं समझ रहा है। जो नहीं समझ रहा नहीं हमें जीवन भर हमे खुद को समझने नहीं देता है। हमने सहज सरल पवित्र भाव से प्यार कर दिया और हमारे साथ छल कर रहा है तो बड़ी कृपा कर रहा है, क्योंकि हमें ये बात समझ में तो आ गया है कि संसार का प्यार झूठा है, यहां सब छलिया है।

वह कहते हैं जब कत उसे तुमसे स्वार्थ है और तुमसे बढ़कर नहीं मिलता है तब तक वह साथ है।  जिस दिन उसका स्वार्थ खत्म हो जाएगा और तुमसे बढ़कर मिल जाएगा तो वह तुम्हे छोड़ कर चला जाएगा। दूसरी बात जिस दिन आप किसी के काम लायक नहीं रहोगे भारी विपत्ति में फंस जाओगे उस दिन कोई साथ देने वाला नहीं मिलेगा। वह कहते हैं हम तो यह अच्छा मानते हैं कि संसार में हम तो प्यार करें लेकिन कोई हमें प्यार ना करे तो मुझे रास्ता तो मिल जाएगा कि कोई ऐसा एक है जो हमें प्यार कर सकता है वो भगवान हैं। इसीलिए मीरा जी ने बचपन से ही भगवान के रंग में रंग कई थी।

ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड या पत्नी कभी नहीं छोड़ेगी आपका साथ, बस सीख लें रिलेशनशिप का ये धांसू रूल!

विज्ञापन

रिश्ते में एक-दूसरे को सपोर्ट न करने से क्या होता है?

जब हम किसी रिश्ते में एक दूसरे को सपोर्ट नहीं करते हैं, तो रिश्ता कमजोर होने लगता है। सामने वाले को कम्फर्टेबल और रिश्ते में भरोसे को कायम रखने के लिए एक-दूसरे को सपोर्ट करना बहुत जरूरी होता है। वहीं अगर आपका पार्टनर गलत है तो आप सबके सामने नहीं, बल्कि अकेले में उसे समझा सकते हैं, लेकिन अगर आपका पार्टनर गलत होने पर आपकी सुनना ही नहीं चाह रहा है तो ऐसा हो सकता है कि शायद उन्हें आपकी फीलिंग की कद्र नहीं है।

ये भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें आपने प्यार का इजहार, नहीं रहेगी इनकार की गुंजाइश

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola