आजकल लोग बिना सोचे समझें किसी रिश्ते की शुरुआत कर देते हैं, जो उनके लिए सही नहीं होता है। खासकर के जब आपका मैच डेटिंग ऐप पर मिला हो। किसी भी रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले उस इंसान को समझना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप कई तरीके को अपना सकते हैं, जिससे आप अपने मैच को अच्छे और जल्द से जल्द समझ सकें। शुरुआती दिनों में कनेक्शन की अस्पष्ट समझ के कारण आगे चलकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसके लिए आप अलग-अलग तरह की डेट्स को ट्राई कर सकते हैं।
स्क्रीनर डेट
स्क्रीनर डेट ये आपकी पहली डेट होती है, जब आपका एकमात्र लक्ष्य ये होना चाहिए कि क्या ये वही व्यक्ति है जिसे आप बेहतर तरीके से जानना चाहते हैं। ये डेट ऐसी जगह होनी चाहिए जहां माहौल अच्छा हो या कॉफी या आइसक्रीम के साथ आप टहल कर बात भी कर सकें।
ये भी पढ़ें- पार्टनर आपकी फीलिंग न समझे तो क्या करें? जानें प्रेमानंद महाराज से
वाइबी डेट
वाइबी डेट में एक बार जब आप सामने मिल जाते हैं और दोनों तय कर लेते हैं कि आप एक-दूसरे में रुचि रखते हैं, तो यह एक-दूसरे को जानने और केमिस्ट्री और कनेक्शन को महसूस करने का समय होता है।
डिनर डेट
डिनर डेट में आप एक दूसरे के साथ बैठ कर खाना खाते हैं। इस दौरान आपको उनके अलग-अलग तरीके के बारे में जान सकते हैं। ये जानना अच्छा लगता है कि उन्हें किस तरह के रेस्टोरेंट में जाना पसंद है और वे किस तरह से ऑर्डर करते हैं।
एक्टिविटी डेट
एक्टिविटी डेट न केवल किसी को जानने के लिए, बल्कि एक गहरा रिश्ता बनाने के लिए भी बहुत मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप पिकलबॉल, डार्ट्स, मिनी गोल्फ, शफलबोर्ड आदि के बारे में जरूर सोचें।
फ्रेंड डेट
फ्रेंड डेट के दौरान आप अपने मैच को अपने दोस्तों से मिला सकते हैं। ये तरीका देखने में मदद करता है कि कोई व्यक्ति अपने और आपके दोस्तों के सामने कैसे बिहेव करता है और आपके सामने कैसा दिखता है। साथ ही, ये इस बारे में बहुत कुछ बता सकता है कि उनके साथ रिश्ता कैसा होगा।
ये भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें आपने प्यार का इजहार, नहीं रहेगी इनकार की गुंजाइश
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
4 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
4 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
7 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines