डेटिंग ऐप पर मैच मिले तो पहले ऐसे करें चेक, सही हो तो पहले 5 तरह की डेट्स पर जाएं

अगर आपको भी डेटिंग ऐप पर अपना मैच मिला है तो रिश्ते की शुरुआत करने से पहले उस इंसान को समझना जरूरी होता है। इसके लिए आप अलग-अलग तरह के डेट्स पर जा सकते हैं। इससे आपको एक दूसरे को समझने में आसानी होगी।

Relationship Tips

Relationship Tips

आजकल लोग बिना सोचे समझें किसी रिश्ते की शुरुआत कर देते हैं, जो उनके लिए सही नहीं होता है। खासकर के जब आपका मैच डेटिंग ऐप पर मिला हो। किसी भी रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले उस इंसान को समझना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप कई तरीके को अपना सकते हैं, जिससे आप अपने मैच को अच्छे और जल्द से जल्द समझ सकें। शुरुआती दिनों में कनेक्शन की अस्पष्ट समझ के कारण आगे चलकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसके लिए आप अलग-अलग तरह की डेट्स को ट्राई कर सकते हैं।

स्क्रीनर डेट

स्क्रीनर डेट ये आपकी पहली डेट होती है, जब आपका एकमात्र लक्ष्य ये होना चाहिए कि क्या ये वही व्यक्ति है जिसे आप बेहतर तरीके से जानना चाहते हैं। ये डेट ऐसी जगह होनी चाहिए जहां माहौल अच्छा हो या कॉफी या आइसक्रीम के साथ आप टहल कर बात भी कर सकें।

वाइबी डेट

वाइबी डेट में एक बार जब आप सामने मिल जाते हैं और दोनों तय कर लेते हैं कि आप एक-दूसरे में रुचि रखते हैं, तो यह एक-दूसरे को जानने और केमिस्ट्री और कनेक्शन को महसूस करने का समय होता है।

डिनर डेट

डिनर डेट में आप एक दूसरे के साथ बैठ कर खाना खाते हैं।  इस दौरान आपको उनके अलग-अलग तरीके के बारे में जान सकते हैं। ये जानना अच्छा लगता है कि उन्हें किस तरह के रेस्टोरेंट में जाना पसंद है और वे किस तरह से ऑर्डर करते हैं।

एक्टिविटी डेट

एक्टिविटी डेट न केवल किसी को जानने के लिए, बल्कि एक गहरा रिश्ता बनाने के लिए भी बहुत मददगार साबित हो सकता है।  इसके लिए आप  पिकलबॉल, डार्ट्स, मिनी गोल्फ, शफलबोर्ड आदि के बारे में जरूर सोचें।

फ्रेंड डेट

फ्रेंड डेट के दौरान आप अपने मैच को अपने दोस्तों से मिला सकते हैं। ये तरीका देखने में मदद करता है कि कोई व्यक्ति अपने और आपके दोस्तों के सामने कैसे बिहेव करता है और आपके सामने कैसा दिखता है। साथ ही, ये इस बारे में बहुत कुछ बता सकता है कि उनके साथ रिश्ता कैसा होगा।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ