पति-पत्नी का रिश्ता बहुत खास होता है। दो लोग जीवन भर साथ रहते हैं, एक-दूसरे की पसंद और न पसंद को जानते हैं, एक-दूसरे की राय का सम्मान करते हैं और जिम्मेदारियां बांटते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने और परिवार को खुशहाल तरीके से आगे बढ़ाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इससे आपका वैवाहिक जीवन और भी खूबसूरत बन जाता है। आइए जानें कि इसके लिए आप किन-किन बातों का ध्यान रख सकते हैं।
रिश्ते में चुप रहना अच्छा नहीं
अपने साथी से हर बात पर खुलकर और ईमानदारी से बात करें। अपने दिल में कुछ रखने से आपको दुख पहुंचेगा। अपने विचार, भावनाएं और दुख एक दूसरे से शेयर करें। बिना किसी डर के एक दूसरे से बात करें। इससे न केवल विश्वास बढ़ता है बल्कि रिश्ता भी मजबूत होता है।
ये भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड या पत्नी कभी नहीं छोड़ेगी आपका साथ, बस सीख लें रिलेशनशिप का ये धांसू रूल!
लड़ई को तुरंत सुलझाएं
हर रिश्ते में समय-समय पर मतभेद होते रहते हैं, लेकिन उन्हें जीतने की कोशिश न करें। धैर्यपूर्वक समस्या का समाधान करने की कोशिश करें। गुस्से में कठोर शब्दों का इस्तेमाल किए बिना शांति से बात करें।
एक साथ समय बिताएं
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों में दूरियां आना आम बात हो गई है। इसलिए अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बहुत जरूरी है। साथ में ऐसी चीजें करें जो आप दोनों को पसंद हों। जैसे कि मूवी देखने जाना या कैंडल लाइट डिनर करना। ये न सिर्फ आपके रिश्ते को मजबूत बनाए रखते हैं बल्कि प्यार भी बना रहता है।
धन्यवाद कहना और तारीफ करना
अपने साथी के छोटे-छोटे कोशिशों की भी सराहना करना सीखें। छोटी-छोटी चीजो के लिए भी शुक्रिया कहें। इससे न सिर्फ आपका साथी खास महसूस करेगा बल्कि रिश्ता प्यार और सम्मान से भरा रहेगा।
हर परिस्थिति में एक दूसरे के साथ खड़े रहें
शादी का बंधन जीवन भर चलता है। इसमें अच्छाई और बुराई दोनों होती है। जब आपका साथी सफल हो तो जश्न मनाएं। मुश्किल समय में साथ दें। इससे एक-दूसरे के लिए उनका प्यार और बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें आपने प्यार का इजहार, नहीं रहेगी इनकार की गुंजाइश
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
2 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
2 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
3 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
5 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
7 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
18 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines