---विज्ञापन---

Relationship Tips: भारत में शादी टूटने की क्या है वजह? भविष्य के लिए सही या नहीं

Relationship Tips: आज के समय लगातार शादी के रिश्ते टुटते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि इसके क्या कारण हो सकते हैं? लोग अपने इस खास रिश्ते को ज्यादा समय तक क्यों नहीं निभा पा रहे हैं? आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या कारण हो सकते हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Relationship Tips: भारत जैसे देश में शादी का अपना एक अलग महत्व होता है, लेकिन आज से समय में लोग अपने लंबे समय से चल रहे शादी के रिश्ते टुटते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि ऐसा क्यों हो रहा रहा है? लोग अपने इस खास रिश्ते को ज्यादा समय तक क्यों नहीं निभा पा रहे हैं? भारतीय विवाह एक अडिग नींव पर बने रहे, चाहे कुछ भी हो, साथ रहना। साथ इसलिए नहीं रहना क्योंकि आप खुश हैं। साथ इसलिए नहीं रहना क्योंकि आप एक-दूसरे में सबसे अच्छा गुण लेकर आते हैं। इसलिए, लोगों ने साथ रहते हैं, ताकि वह एक दूसरे का सहारा बन सके। आइए जानते हैं कि इसके टूटने का कारण क्या है?

एक दूसरे का सम्मान न करना

एक्सपर्ट सुरेश लोहिआ बताते हैं कि शादी बाद जब आप किसी के साथ रहना शुरू करते हैं तो धीरे-धीरे उस इंसान की कमियां सामने आने लगती है, कई बार आपको उनकी ये कमियां पसंद नहीं आती है। ऐसे कई बार पार्टनर उनकी कमियों को हथियार बनाकर पार्टनर को नीचा दिखाता है या फिर उसका सम्मान नहीं करते हैं। इसके कारण आपका रिश्ता कमजोर होने लगता है और कई बार ये टुटने के कगार पर आ जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड या पत्नी कभी नहीं छोड़ेगी आपका साथ, बस सीख लें रिलेशनशिप का ये धांसू रूल!

प्यार का कम होना

शादी के बाद कई लोगों के बीच धीरे-धीरे प्यार कम होने लगता है। माना जाता है कि जो लोग लव मैरिज करते हैं उनके साथ ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती है जिस वजह से वह एक दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं, जो कई बार उनकी दूरियों का कारण बन जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

रिश्ते में किसी तीसरे का आना

शादीशुदा इंसान इमोशनल या फिर अन्य जरूरत को पूरा करने के लिए शादी से बाहर किसी दूसरे इंसान से रिश्ता बना लेते हैं।  इस वजह से उनकी शादी टूट जाती है, क्योंकि इस रिश्ते में भरोसा खत्म हो जाता है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार तलाक का सबसे बड़ा कारण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को ही बताया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें आपने प्यार का इजहार, नहीं रहेगी इनकार की गुंजाइश

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 12, 2025 02:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola