हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Relationship Tips: जेन Z किन-किन तरीकों से करते हैं डेटिंग? जानें क्यों आया ये बदलाव

Relationship Tips: आजकल के बदलते युग में और टेक्नोलॉजी के कारण कल्चर में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस वजह से Gen Z के बीच डेटिंग की दुनिया में भी बहुत सारे बदलाव आए हैं। आइए जानते हैं कि वह किस-किस तरह डेटिंग करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips

Relationship Tips: आज के समय में तेजी से टेक्नोलॉजी और कल्चर में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस वजह से Gen Z के बीच डेटिंग की दुनिया में भी बहुत सारे बदलाव आए हैं। जहां पहले जमाने में लोग सच्चा प्यार ढूंढते थे और एक ही इंसान से जिंदगी भर प्यार करते थे। वहीं अब लोग हर हर हफ्ते अपना पार्टनर बदलते हैं। आज के डिजिटल युग में प्यार भी सोशल मीडिया पर होने लगा है और डेटिंग भी ऐप्स के जरिए होने लगी है। मिलेनियल्स के लिए, जब एक लड़का-लड़की एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तो उसे डेट कहा जाता है, लेकिन इन Gen Z ने डेटिंग को भी कई तरह के लेबल्स दिए जाते हैं।

सिचुएशनशिप

सिचुएशनशिप एक ऐसा रिलेशनशिप टर्म है, जो Gen Z के बीच दोस्ती और कमिटेड रोमांटिक पार्टनरशिप के बीच एक ग्रे एरिया में मौजूद रिलेशनशिप को बताता है। इसमें बिना इमोशन्स के फिजिकल इंटीमेसी हो जाती है। सिचुएशनशिप में आप किसी रिश्ते में बंधे नहीं होते हैं और न ही डेट कर रहे होते हैं। इसमें अक्सर एक साथ समय बिताना, बातें करना और अन्य चीजें शामिल होती हैं।

ये भी पढ़ें- ज्यादा पानी भी हो सकता है किडनी के लिए नुकसानदायक? जानें यूरोलॉजिस्ट की राय

ब्रेडक्रंबिंग

ब्रेडक्रंबिंग एक ऐसा शब्द है जिसका मतलब है कि किसी इंसान के साथ थोड़ा-थोड़ा कम्युनिकेशन करके उसे बांधकर रखना, लेकिन कभी भी किसी रिलेशनशिप के लिए पूरी तरह से कमिटमेंट नहीं देना। अगर कोई इंसान आपके सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट या मीम भेजता है, लेकिन वह कभी आपसे मिलने या सीरियस रिलेशनशिप की प्लानिंग नहीं करता है, तो उसे ब्रेडक्रंबिंग कहा जा सकता है।

बेंचिंग

बेंचिंग का मतलब होता है, जब कोई इंसान अपने रिलेशनशिप को किनारे रखकर दूसरे ऑप्शन की तलाश करता है। वह कभी-कभी आपको मैसेज या कॉल कर देता है और आप जब उससे मिलने की बात करते हैं, तो वह कोई बहाना बनाकर आपको टाल देता है। वह आपके साथ कमिटेड नहीं है, लेकिन आपको बैकअप के रूप में रखता है, ताकि जब उसका ब्रेकअप हो तो आपके साथ अपना रिलेशनशिप शुरू कर सकें।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें