Relationship Tips: दोस्ती का रिश्ता जिंदगी के सभी रिश्तों से खास और अनोखा होता है लेकिन यही दोस्ती कब प्यार में बदल जाए तो समझना मुश्किल हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि प्यार की शुरुआत अक्सर दोस्ती से ही होती है जो काफी हद तक सच भी है। कभी-कभी आप किसी खास दोस्त के लिए कुछ अलग महसूस करते हैं, एक ऐसा एहसास जो आप किसी और के लिए महसूस नहीं करते। अगर यह एहसास आपको अंदर से बहुत खुशी देता है तो यह प्यार का संकेत हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपकी दोस्ती प्यार में बदल गई है या नहीं।
हर वक्त उन्हीं के याद में रहना
अगर आप हर वक्त अपने दोस्त के याद में खोए रहते/रहती हैं तो यह संकेत है कि आपका रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है।
उनके दूसरे दोस्तों से जलन होना
आमतौर पर दोस्ती में आपको अपने दोस्त के किसी मेल-फीमेल दोस्त से जलन नहीं होगी लेकिन अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो यह प्यार है। अगर आपको उनका अपने दोस्त के साथ समय बिताना अच्छा नहीं लग रहा है तो समझ लीजिए कि आपकी दोस्ती प्यार में बदल गई है।
हर वक्त मिलने के लिए सोचना
अगर आपका दिल,मन हर समय अपने दोस्त के साथ रहना या उनसे मिलना चाहता है तो यह प्यार का एहसास है। उनसे मिलने के बाद अलग होने के बारे में सोचकर ही घबरा जाना इसका मतलब आपके दिल में उनके लिए कुछ खास है।
ज्यादा टाइम स्पेंड करना
जब हम किसी से प्यार करते हैं तो हमेशा उसके साथ समय बिताने के बारे में सोचते हैं। आप वो सभी चीजें करने लगते हैं जो कपल्स करते हैं। एक साथ खाना, एक-दूसरे के साथ अकेले रहना शुरू कर देते हैं तो यह संकेत है कि आपकी दोस्ती प्यार में बदल गई है।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
8 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
8 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
9 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
11 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
11 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines