किसी भी रिश्ते में एक ऐसा समय जरूर आता है जब कई सारी समस्याएं पैदा होने लगती हैं, खासकर के पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां आने लगती है। इस रिश्ते का हर कोई सम्मान करता है। हालांकि, कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि पति-पत्नी खुद इस रिश्ते का सम्मान नहीं कर पाते। आए दिन की लड़ाई और झगड़े इस रिश्ते को बर्बाद कर देते हैं और दूरियों का कारण बन जाते हैं। समय रहते पार्टनर अगर अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश नहीं करता है या फिर अपने रिश्ते को बचाने के लिए अपने पार्टनर से बात नहीं करता है तो इससे उनके बीच की दूरियां बढ़ने लगती है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर रिलेशनशिप एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या कहते हैं रिलेशनशिप एक्सपर्ट?
रिलेशनशिप एक्सपर्ट रूथ एसुमेह ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन कारणों के बारे में बताया जो पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां पैदा कर सकते हैं। वह कहते हैं कि पति-पत्नी अचानक अलग नहीं हो जाते। ये धीरे-धीरे होता है। साथ ही आप एक-दूसरे के साथ कैसे संबंध बनाते हैं इसमें छोटे बदलाव भी होते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड या पत्नी कभी नहीं छोड़ेगी आपका साथ, बस सीख लें रिलेशनशिप का ये धांसू रूल!
वे अपना सारा ध्यान अपने बच्चों पर लगा देते हैं
शादीशुदा जोड़े जो सबसे बड़ी गलती करते हैं, वह ये है कि जब वे अपनी शादी में समस्याओं का सामना करते हैं, तो वे अपना पूरा ध्यान और प्यार अपने बच्चों पर फोकस कर देते हैं। वे अपने बच्चों को अपने रिश्ते की कमी को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं।
वे एक दूसरे को इंप्रेस करने की कोशिश करना बंद कर देते हैं
डेटिंग के दौर में पार्टनर लगातार एक-दूसरे को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, रिश्ते में आने के बाद वे उस दौर में बहुत सहज हो जाते हैं और एक-दूसरे की सराहना करने या एक-दूसरे को प्रभावित करने की कोशिश करना बंद कर देते हैं, जबकि ये एक रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है।
एक दूसरे पर ध्यान न देना
समय के साथ पति-पत्नी एक-दूसरे को हल्के में लेना शुरू कर देते हैं। वे एक-दूसरे पर ध्यान देना या एक-दूसरे को देखने के लिए उत्साहित होना बंद कर देते हैं। हालांकि, ये धीरे-धीरे होता है लेकिन इससे दो लोग एक-दूसरे से दूर हो सकते हैं।
वे बात करना और हंसना बंद कर देते हैं
वे एक-दूसरे से दिलचस्प बातें करना और एक-दूसरे को हंसाना बंद कर देते हैं। किसी भी रिश्ते को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए हंसना बहुत जरूरी होता है।
वे प्रोफेशनल की मदद नहीं लेते
शादी से जुड़े मुद्दों के लिए प्रोफेशनल मदद या थेरेपी लेना बहुत जरूरी होता है। शादीशुदा लोग जो गलती करते हैं, उनमें से एक ये है कि जब तक उनकी शादी पूरी तरह से टूट न जाए तब तक वे प्रोफेशनल से मदद नहीं लेते।
ये भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें आपने प्यार का इजहार, नहीं रहेगी इनकार की गुंजाइश
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
5 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
5 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
6 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
6 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
8 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
8 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
23 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines