हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Relationship Tips: अगर आपका पार्टनर आप पर हावी होने की करें कोशिश तो ऐसे करे हैंडल

विज्ञापन
Dominating Partner

Relationship Tips: अगर आपका पार्टनर हर समय आप पर हुक्म चलाता है, जिसके कारण आप हर समय चिंतित रहते हैं और इस आदत के कारण आपको दूसरों के सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है तो यह बात वास्तव में रिश्ते को खराब कर सकती है। डोमिनेटिंग नेचर (हावी) वाले पार्टनर के साथ जीवन जीना एक कठिन काम हो सकता है। अक्सर ये आदतें बड़े झगड़ों का कारण बन जाती हैं और आखिरकार रिश्ता खत्म करना ही एकमात्र विकल्प बचता है। अगर आपका पार्टनर भी ऐसा है तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने रिश्ते में शांति और सुकून बना सकते हैं और खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं।

ऐसे करें डोमिनेटिंग पार्टनर को हैंडल

स्टैंड लें- अगर आपका पार्टनर आपको हर बात पर अपने तरीके से चलने को कहता है। आपकी आलोचना करता है तो यहां आपको समझना होगा कि आपके लिए क्या सही है और क्या गलत है। अगर आप उनकी कही बातों को आंख मूंदकर या डर कर मानने लगेंगे/लगेंगी तो आगे चलकर यह स्थिति बहुत बुरी हो सकती है। ऐसी किसी भी चीज के लिए समझौता न करें जो आपके मन की शांति और खुशी छीन सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: गर्लफ्रेंड को करना चाहते हैं इम्प्रेस तो अपनाएं ये 5 टिप्स

प्यार से डील करने की करें कोशिश- अगर आपका पार्टनर आप पर हावी होने की कोशिश करता है तो उससे बात करते समय खुद को शांत रखें और प्यार से बात करने की कोशिश करें। इससे आप खुद को मानसिक रूप से आहत होने से बचा सकते हैं। अगर आपको उनकी कोई बात बुरी लगती है तो अपनी बात शांति से रखें तभी मामला सुलझेगा।

व्यवहार को समझने का प्रयास करें- हावी होने वाले पार्टनर से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि उसके व्यवहार को समझने की कोशिश की जाए। यानी वह आपके साथ ऐसा क्यों कर रहा है, क्या यह उसका स्वभाव है या फिर वह किसी बात से बहुत परेशान है। इससे चीजों को संभालना आसान हो जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें