Relationship Tips: आज के समय में किसी भी रिश्ते को निभाना मुश्किल होता जा रहा है। यहां तक की लोगों के लिए प्यार पाना मुश्किल होता जा रहा है। कॉस्मो इंडिया का सर्वे के अनुसार 25 से 44 साल की आयु के 65.4 प्रतिशत महिलाओं और 34.5 प्रतिशत पुरुषों पर आधारित सर्वेक्षण में कहा गया है कि 60 प्रतिशत जवाब देने वाले लोग किसी रिश्ते में नहीं थे क्योंकि उन्हें सही इंसान नहीं मिला। आज के समय में लाइफ जितना चुनौतीपूर्ण है, साथी पाना उतना ही आसान है और सबसे बड़ी बात अगर आप 2025 में तलाक लेते हैं तो ये और भी आसान नहीं होगा।
क्या तलाकशुदा महिलाओं की बढ़ रही मुश्किलें?
सर्वे में कहा गया कि असल में आज भी तलाकशुदा महिला के लिए नया साथी ढूंढना मुश्किल है और 38 प्रतिशत लोग इस बात से सहमत हैं। अगर वह अकेली मां है तो हालात और भी मुश्किल हो जाता है केवल 20 प्रतिशत लोग ही इसके विपरीत सोचते हैं। हालांकि, तलाक के बारे में सदियों पुराना कलंक धीरे-धीरे अपने सामाजिक महत्व को खो चुका है, लेकिन व्यक्तिगत खुशी, मानसिक स्वास्थ्य और फिर से शुरुआत करने के अधिकार के बारे में बातचीत करने पर पता चला की अब बदलाव आए हैं। लेकिन ये बदलाव वास्तव में नए रिश्तों की तलाश करने वाली तलाकशुदा महिलाओं के लिए परेशानी बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड या पत्नी कभी नहीं छोड़ेगी आपका साथ, बस सीख लें रिलेशनशिप का ये धांसू रूल!
बदलती हुई सोच
इसमें कोई संदेह नहीं है कि तलाक के बारे में लोगों की धारणाएं बदल गई है। आज ज्यादातर महिलाएं सामाजिक दबाव के आगे झुके बिना अपनी शादी से दुखी होने के बाद दूर जाने का ऑप्शन ही चुन रही हैं। बेशक, जागरूकता और सामाजिक जागरूकता की वजह से कई महिलाएं स्वतंत्र रूप से यह निर्णय ले पाती हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर अभी भी बहुत सुधार की गुंजाइश है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डॉ. खन्ना की ओर से सिंगल मदर्स के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी कई है अगर आप सिंगल मदर हैं, तो इस बात पर विचार करें कि नया रिश्ता आपके बच्चे पर कैसा असर डालेगा। बहुत जल्दी किसी नए साथी से परिचय कराने से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है या अतीत से तुलना हो सकती है। किसी भी प्रतिबद्धता को अंतिम रूप देने से पहले अपने बच्चे की भलाई को प्राथमिकता दें।
ये भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें आपने प्यार का इजहार, नहीं रहेगी इनकार की गुंजाइश
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
4 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
4 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
7 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines