Relationship Tips: किसी भी रिलेशनशिप में कम्युनिकेशन सबसे ज्यादा जरूरी होता है। वहीं, अगर आपका कम्युनिकेशन खराब है, तो इसके आपके पार्टनर को इस बात से चोट पहुंच सकती है। ये बाते गलत मैसेज भेज सकता है या अगर इसे अनदेखा किया जाए तो आपके रिलेशनशिप गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसके कारण कई बार आपके रिश्ते टूट भी सकते हैं, इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें की कम्युनिकेशन्स करते समय आप अपने पार्टनर के दिल चोट न पहुंटाएं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
एंग्जाइटी अटैचमेंट कोच ट्रेवर हैनसन के अनुसार, कम्युनिकेशन में तीन सामान्य गलतियां हैं जो एक-दूसरे को सही मायने में समझने से रोक सकती हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि अपने रिश्ते में सामंजस्य को बेहतर बनाने के लिए किसी को ये चीजें नहीं करनी चाहिए। पोस्ट में, उन्होंने शेयर किया कि ये गलतियां क्या हैं, साथ ही इन गलतियों को करने से बचने के लिए भी कहा।
ये भी पढ़ें- इन 6 गलतियों की वजह से रिश्ते में आती है दरार, खत्म होने लगता है प्यार
क्रिटिसिज्म
जब आप अपने साथी की इस तरह से आलोचना करते हैं और उन्हें सुनाते हैं कि आप असफल हैं और अच्छे नहीं हैं। इसके बजाय, यह कहने की कोशिश करें क्या हम सिर्फ आपके और मेरे लिए ज्यादा समय बिता सकते हैं? इससे उन्हें लगता है कि मेरी परवाह की जाती है। उदाहरण के लिए तुम्हें मेरी परवाह नहीं है। तुम मुझे कभी नहीं दिखाते कि तुम मुझसे प्यार करते हो। ये चीजें न बोलें।
डेफेंसिवेनेस्स
जब आपका साथी से अपनी भावनाओं या असुरक्षाओं को साझा करता है, और आप यह कहकर अपना बचाव करते हैं तुम्हारा क्या मतलब है कि मैं तुम्हारा ख्याल नहीं रखता? क्या तुम्हें कल रात याद नहीं है जब मैंने? ऐसे में आपका साथी सोचता है कि मुझे आपकी भावनाओं की परवाह नहीं है, मुझे खुद का बचाव करने की परवाह है। इसलिए, कहने की कोशिश करें कि आप मुझे कैसे देखते हैं यह मेरे लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि आप मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं।
स्टोनवॉलिंग
स्टोनवॉलिंग एक ऐसी चीज है जिसमें एक इंसान भावनात्मक रूप से कैद हो जाता है या पीछे हट जाता है, जिससे अक्सर अस्वीकृति और त्याग की भावनाएं पैदा होती हैं। इससे रिश्ते को और नुकसान पहुंचता है। ऐसी स्थिति में आपका साथी यह मान लेता है कि आपको उसकी परवाह नहीं है और आप उसे अकेला छोड़ रहे हैं। इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें की उसे ऐसा फील न कराएं।
ये भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें आपने प्यार का इजहार, नहीं रहेगी इनकार की गुंजाइश
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
चेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
32 mins agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
4 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
4 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
5 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
6 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
9 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
20 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines