आए दिन पति-पत्नी के रिश्ते टुटते हुए नजर आ रहे है, जिसे लेकर कई मामले भी सामने आए हैं। इस रिश्ते के टूटने के कई सारी वजह हो सकती है। शादीशुदा लाइफ को लंबे समय तक निभाना कोई आम बात नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि रिश्ते बनाना तो आसान है, लेकिन उसे निभाना काफी मुश्किल होता है, खासकर के रिश्ते में प्यार को बरकरार रखना। ऐसे रिश्ते में रिश्ते में बंधे हुए दोनों ही लोगों को कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। ताकि रिश्ते में कोई कड़वाहट या फिर दूरी न आए। शादीशुदा जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए दोनों ही पार्टनर हर तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी कई बार जानें-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिस वजह से रिश्ते में भरोसा टूट जाता है और प्यार धीरे-धीरे कम हो जाता है। आइए जानते हैं कि आपको कौन-कौन सी गलती करने से बचना चाहिए…
समय न देना
शादी के बाद पति-पत्नी दोनों अपनी कई बार अपने रुटीन में इतने उलझ जाते हैं कि उनके पास एक दूसरे के लिए समय ही नहीं होता है। समय की कमी भी एक दूसरे के बीच कम होते प्यार की वजह हो सकता है। इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें कि अपने रिश्ते के लिए समय निकालें।
पर्सनल स्पेस न मिलना
शादी के बाद लड़के और लड़की पूरे समय घर की जिम्मेदारियों में उलझे रहते हैं और उन्हें पर्सनल स्पेस नहीं मिल पाता है। पर्सनल स्पेस न मिलने की वजह से दोनों के बीच मनमुटाव पैदा कर सकती है और प्यार में कमी आ सकती है।
अचानक से झगड़े बंद हो जाना
कई बार रिश्ते में छोटे मोटे झगड़े का होना भी जरूरी होता है। प्यार की तरह गुस्सा भी एक स्ट्रांग इमोशन होता है और जब हम किसी इंसान पर गुस्सा करते हैं तो माना जाता है कि वह इंसान इंसान हमारे लिए जरूरी होता है। जब लड़ाई बंद हो जाए तो इसे आप अच्छा संकेत न समझें। झगड़े कम हो जाए तो इसकी वजह जानने की कोशिश करें और एक दूसरे से बात करने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें आपने प्यार का इजहार, नहीं रहेगी इनकार की गुंजाइश
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
6 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
7 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
8 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
8 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
10 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
10 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines