इन 3 गलतियों की वजह से टूट सकता है पति-पत्नी का रिश्ता!

शादीशुदा लाइफ में प्यार को बरकरार रखना बहुत जरूरी होता है और साथ ही मुश्किल भी। कई बार ये प्यार इतना कम हो जाता है कि रिश्ते में दरार पड़ने लगते हैं। इसके कई सारे कारण हो सकते हैं जिसे समय रहते सुधारना जरूरी होता है।

Relationship Tips

Relationship Tips

विज्ञापन

आए दिन पति-पत्नी के रिश्ते टुटते हुए नजर आ रहे है, जिसे लेकर कई मामले भी सामने आए हैं। इस रिश्ते के टूटने के कई सारी वजह हो सकती है। शादीशुदा लाइफ को लंबे समय तक निभाना कोई आम बात नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि रिश्ते बनाना तो आसान है, लेकिन उसे निभाना काफी मुश्किल होता है, खासकर के रिश्ते में प्यार को बरकरार रखना। ऐसे रिश्ते में रिश्ते में बंधे हुए दोनों ही लोगों को कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। ताकि रिश्ते में कोई कड़वाहट या फिर दूरी न आए। शादीशुदा जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए दोनों ही पार्टनर हर तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी कई बार जानें-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिस वजह से रिश्ते में भरोसा टूट जाता है और प्यार धीरे-धीरे कम हो जाता है। आइए जानते हैं कि आपको कौन-कौन सी गलती करने से बचना चाहिए…

समय न देना

शादी के बाद पति-पत्नी दोनों अपनी कई बार अपने रुटीन में इतने उलझ जाते हैं कि उनके पास एक दूसरे के लिए समय ही नहीं होता है। समय की कमी भी एक दूसरे के बीच कम होते प्यार की वजह हो सकता है। इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें कि अपने रिश्ते के लिए समय निकालें।

विज्ञापन

पर्सनल स्पेस न मिलना

शादी के बाद लड़के और लड़की पूरे समय घर की जिम्मेदारियों में उलझे रहते हैं और उन्हें पर्सनल स्पेस नहीं मिल पाता है। पर्सनल स्पेस न मिलने की वजह से दोनों के बीच मनमुटाव पैदा कर सकती है और प्यार में कमी आ सकती है।

अचानक से झगड़े बंद हो जाना

कई बार रिश्ते में छोटे मोटे झगड़े का होना भी जरूरी होता है। प्यार की तरह गुस्सा भी एक स्ट्रांग इमोशन होता है और जब हम किसी इंसान पर गुस्सा करते हैं तो माना जाता है कि वह इंसान इंसान हमारे लिए जरूरी होता है। जब लड़ाई बंद हो जाए तो इसे आप अच्छा संकेत न समझें। झगड़े कम हो जाए तो इसकी वजह जानने की कोशिश करें और एक दूसरे से बात करने की कोशिश करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ