Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद व्यक्ति पूरी तरह से टूट जाता है और उसे दोबारा फिर कभी प्यार करने से डर लगता है। उसके मन में कई सवाल होते हैं कि कहीं इस बार भी उसका दिल तो टूट नहीं जाएगा और वो प्यार से दूर-दूर भागता है। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि अगर किसी व्यक्ति का एक बार दिल टूटा है तो फिर से उसके साथ ऐसा ही हो, क्योंकि प्यार एक ऐसा सुखद एहसास है जो दोबारा भी हो सकता है और सच्चे वाला भी हो सकता है। बस उसे समझने की जरूरत है।
किसी भी रिलेशनशिप में प्यार बहुत जरूरी है। अगर रिश्ते में प्यार नहीं होता है तो वो बोझ लगने लगता है। हालांकि किसी भी रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से ही होती है। दोस्ती में जहां केयरिंग की फीलिंग होती है तो वहीं प्यार में दो लोग एक कमिटमेंट में बंध जाते हैं, जिसमें वो साथ रहने से लेकर जीने-मरने की कसमें खाते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपका प्यार सच्चा है या नहीं।
ये भी पढ़ें- वो 3 संकेत, जो बताएंगे दोस्त ही आपका प्यार है, कंफ्यूज हैं तो देख लें आजमाकर
जरूरत से ज्यादा केयर करना
अगर आपका पार्टनर आपकी जरूरत से ज्यादा केयर करने लगे तो समझ जाइए कि वो आपसे प्यार करने लगा है, क्योंकि जब इंसान किसी से प्यार करता है तो वो उसे तकलीफ में नहीं देख सकता। इसके अलावा जब व्यक्ति प्यार में होता है तो वो अपने साथी को हर परेशानी से बचाने के बारे में सोचता है।
हर पल उसी का ख्याल आना
जब व्यक्ति प्यार में होता है तो वो हर समय उसी एक इंसान के बारे में सोचता है। अगर आपको भी इसी बात की चिंता रहती है कि आपके पार्टनर ने खाना खाया या नहीं, वो खुश है या नहीं। अगर हां, तो समझ जाइए कि आपको प्यार हो गया है।
अकेलेपन का एहसास
प्यार में पागल व्यक्ति को हर समय अपने पार्टनर की ही याद आती है। यहां तक की उसे अपनों के बीच भी उसी की कमी खलती है। वो एक भी पल उसके बिना नहीं रह पाता। अगर आपको भी अपनों के बीच अकेलेपन का एहसास हो रहा है तो ये कहीं न कहीं इशारा ही है कि आपको प्यार हुआ है।
जलन होना
किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत दोस्त से होती है। लेकिन दोस्ती में कभी भी जलन नहीं होती। आपको अपने दोस्त को किसी और के साथ देखकर बुरा नहीं लगता। लेकिन प्यार का पहला कदम ही जलन होता है। आप जिस से भी प्यार करते हो अगर आप उसे किसी और के साथ नहीं देख सकते। यहां तक की आपको उसका किसी और व्यक्ति से बात करना भी अच्छा नहीं लगता। तो ये सच्चे प्यार का संकेत है।
फिर से विश्वास करना
ब्रेकअप के बाद व्यक्ति टूट जाता है और वो आसानी से फिर कभी किसी पर विश्वास नहीं कर पाता। लेकिन जब आप फिर से बिना कुछ समझे सामने वाले व्यक्ति पर विश्वास करने लग जाओ। उसे अपनी हर छोटी-छोटी बात कहें बिना नहीं रह सको तो समझ जाना चाहिए कि आपको प्यार हुआ है।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: पार्टनर के साथ रहते हुए भी महसूस करते हैं अकेलापन? तो ये 4 टिप्स आ सकते हैं काम
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
7 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
8 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
12 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
12 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
13 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
14 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
16 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines