Relationship Tips: किसी भी रिलेशनशिप में लड़ाई-झगड़ा और उतार-चढ़ाव आम बात है, जो एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए जरूरी भी होता है। लेकिन जब आपकी गर्लफ्रेंड का बिहेवियर अचानक बदलने लगे तो सावधान हो जाइए। हो सकता है कि वह आपके साथ नहीं रहना चाहती है और ब्रेकअप करने के बारे में सोच रही है। इस बात को भी समझना जरूरी है कि रिश्ते में हर बदलाव का मतलब ब्रेकअप नहीं होता है। फिर भी कुछ खास आदतें ब्रेकअप का संकेत देती है। आइए जानते हैं कि आप इन इशारों को कैसे पहचान सकते हैं?
फ्यूचर प्लान्स में दिलचस्पी नहीं
पहले आपकी गर्लफ्रेंड आपके हर फ्यूचर प्लान को सुनकर एक्साइटेड हो जाती थी, लेकिन अब वो आपके इन सब बातों में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। साथ ही बार-बार बहाने बनाकर मिलने से बचने लगती है। ये जाहिर करता है कि वो शायद अब आपके साथ नहीं रहना चाहती है।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: रिश्ते में दिखें ये 5 लक्षण तो ब्रेकअप ही बेहतर!
बहस और झगड़ा अधिक होना
अगर आपकी गर्लफ्रेंड छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है या हर वक्त आपसे में गुस्से रहती है, तो ये बताता है कि वो रिश्ते से खुश नहीं है। ये एक इशारा हो सकता है कि वो आपसे दूर रहना चाहती है।
कम्युनिकेशन गैप
पहले जहां आपकी गर्लफ्रेंड छोटी-बड़ी बातें आपको बताया करती थी, वह अब आपसे कोई भी बात शेयर नहीं करती है। यहां तक की फोन कॉल्स और मैसेज का जवाब भी कम देती है। साथ ही वह आपके सवालों को टालती है। ये संकेत हो सकते हैं कि वह आपसे दूर हो रही है।
इग्नोर करना
आपकी गर्लफ्रेंड के लिए आपकी बातें, भावनाएं और समस्याएं ज्यादा मायने नहीं रखती है। अगर वो आपकी फीलिंग्स को बार-बार इग्नोर कर रही है, तो समझ जाइए कि वह आप में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
ये भी पढ़ें- Dating Culture को बढ़ावा दे रही है ये कंपनी, छुट्टी के साथ कर्मचारियों के लिए Tinder सब्सक्रिप्शन भी Free
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
2 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
2 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
3 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
4 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
6 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
18 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines