Sonali Pant
Read More
---विज्ञापन---
Relationship Shopping: मॉर्डन डेटिंग के जमाने में रिलेशनशिप और डेटिंग से जुड़ी चीजों को नए-नए नाम दिए जाते हैं। आपको सिचुएशनशिप और घोस्टिंग के बारे में तो पता होगा लेकिन क्या आपको रिलेशनशिप शॉपिंग के बारे में पता है? इसका नाम सुनकर तो ऐसा लगता है जैसे कि इसमें एक पार्टनर दूसरे के लिए किसी चीज की शॉपिंग करता हो लेकिन इसका मतलब पार्टनर के लिए शॉपिंग करना नहीं बल्कि पार्टनर की शॉपिंग करना है। तो आइए जानते हैं इस शब्द का असल में मतलब क्या है।
हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आए जिससे वो अपने दिल की बात शेयर कर सके और जिसके साथ वो अपना जीवन बिता सके। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बहुत सोच समझ कर अपने पार्टनर का चुनाव करते हैं। वैसे तो हम सभी ने अपने मन में अपने मनचाहे पार्टनर में क्या-क्या क्वालिटी होनी चाहिए उसकी एक लिस्ट बनाई होती है लेकिन जब हमें कोई प्यार और केयर करने वाला व्यक्ति मिलता है तो हम उस लिस्ट को भूल जाते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हमेशा परफेक्ट पार्टनर की तलाश में होते हैं और इसी को रिलेशनशिप शॉपिंग कहा जाता है।
ये भी पढ़ें- Breadcrumbing क्या है? 5 संकेत से करें अपने रिश्ते की पहचान
रिलेशनशिप शॉपिंग में एक व्यक्ति पहले से ही रिलेशनशिप में होता है और इसके बावजूद भी वो दूसरे पार्टनर की तलाश में होता है जो पहले वाले से बेहतर हो। ऐसे व्यक्ति को एक परफेक्ट पार्टनर चाहिए होता है। साथ ही उसे अपने पार्टनर में वो सभी गुण चाहिए होते हैं जो उन्हें आइडियल बनाता हो। ऐसा व्यक्ति अपने मौजूदा रिलेशनशिप में सिर्फ अपने फायदे या मतलब के लिए होता है।

ये सभी संकेत बताते हैं कि आप रिलेशनशिप शॉपिंग में इन्वॉल्व हैं। एक अच्छा रिलेशनशिप वही माना जाता है जिसमें दोनों पार्टनर एक दूसरे की खूबियां और खामियां दोनों एक्सेप्ट करें क्योंकि कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता है। अगर व्यक्ति हमेशा परफेक्ट की तलाश में रहेगा तो इससे उसे कई नुकसान हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मॉर्डन डेटिंग के जमाने में जान लें इन 6 शब्दों के मायने, वरना लड़की आपको डम्ब समझेगी
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।