Best Marriage Advice: पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही खास होता है। मगर, इस रिश्ते की मजबूती पति और पत्नी के आपसी प्रेम भाव और एक दूसरे के सम्मान पर टिकी होती है। अगर इस सम्मान और प्रेम में किसी की भी तरफ से कोई कमी होती है, तो पति-पत्नी के इस रिश्ते में खटास होने लगती है। पति-पत्नी का बंधन ऐसा होता है, जिसमें दोनों का सामान्य समझना जरूरी होता हैं। आइए, जानें की एक आइडियल पति और पत्नी के रिश्ते में क्या गुण होने चाहिए।
अपना प्यार जाहिर करें
किसी भी रिश्ते को अच्छा बनने के लिए आपको अपना प्यार जाहिर करना आना चाहिए। पति-पत्नी के रिश्ते में तो वैसे दोनों बिना कुछ कहे ही एक दूसरे की मन की बात जान लेते हैं, लेकिन कई बार आपके कहे प्यार को दिखाना और कुछ प्यार भरें शब्द को भी कहना जरूरी होता हैं।
अच्छे से एक दूसरे को सुने
वैसे तो पत्नियां अपने घर और परिवार से लेकर गली-मोहल्ले तक की बातें अपने पति से साझा करती हैं, लेकिन आपको सिर्फ अपनी बातें उनसे शेयर करने के अलावा उनका को भी सुनना चाहिए। एक अच्छी पति या पत्नी बनने के लिए एक दूसरे को सुनना बहुत जरूरी हैं।
उनकी तारीफ करने से न चूकें
अगर आपके पति या पत्नी कुछ अच्छा करते हैं या फिर कोई कामयाबी हासिल करते हैं, तो आपको उनकी तारीफ करने से नहीं चूकना चाहिए। खुशी और गम दोनों में बराबर की हिस्सेदार हो। इसलिए दोनों की अच्छाइयों और कामयाबियों की तारीफ करना चाहिए।
बिना झगड़े अपनी बात समझाएं
अगर कोई ये कहे कि पति-पत्नी में झगड़े नहीं होते, तो ये सरासर गलत है। जहां दो लोगों के मत मिलते हैं, वहां विचारों का अलग होना आम बात है। एक पत्नी होने के नाते आपको ये समझना चाहिए कि छोटी-छोटी बात पर झगड़ना आपके रिश्ते में कड़वाहट ला सकता है। अपने विचार रखना जरूरी है, लेकिन इसका ये अर्थ बिल्कुल नहीं है कि आप बात को रखने के लिए झगड़ा करने लगें। ऐसा करने से घर में केवल क्लेश ही पैदा होता है और यह आपके दांपत्य जीवन के लिए भी सही नहीं। इसलिए आपको अपनी बात प्यार से शांति पूर्वक रखने का प्रयास करना चाहिए।
हमेशा सच बोलें
शादी का बंधन पूरा एक विश्वास के धागे पर टिका होता है। एक अच्छे पार्टनर होने के नाते आपको हमेशा एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। इसमें धोखा, झूठ और बेवफाई के लिए कोई जगह नहीं होती। जिस तरह आप अपने पति से उम्मीद करती हैं कि वह आपके प्रति ईमानदार रहे, ऐसे में आपको भी उनके प्रति ईमानदार रहना चाहिए।
जैसी आप हैं वैसी रहें
एक परफेक्ट पत्नी बनने के लिए आपको अपने आप को बदलने की जरूरत नहीं। एक सुखी रिश्ते के लिए जरूरी है कि आप जैसी हैं, वैसी ही रहें। बनावटीपन और दिखावा केवल कुछ दिनों तक किया जा सकता है और शादी जैसे जीवन भर के लंबे सफर में आपको अपनी असली पहचान के साथ ही आगे बढ़ना चाहिए। अपनी असलियत छिपाकर या अपनी भावनाओं को कुचल कर बनाए गए रिश्ते आगे चलकर आपके दांपत्य जीवन में कड़वाहट ला सकते हैं।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
7 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
9 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
12 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
12 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
16 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines