Refrigerator Disadvantages: कई लोग सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ के खराब होने से बचाने के लिए के लिए फ्रिज में रखते है। कुछ लोग जिन चीजों को फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए उन्हें भी फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है हर खाने वाले चीजों को फ्रिज में नहीं रखा जाता है। आप उन्हीं चीजों को फ्रिज में रखे जो 4 से 6 घंटे में खराब हो जाती है। अगर आप ज्या देर तक खाने को फ्रिज में रखते हैं, तो इससे उसकी की गुणवत्ता, स्वाद और रंग में कमी आ सकती है और आप इसे खाने से बीमार भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन-किन चीजों फ्रिज में रखना नुकसानदायक साबित हो सकता है?
केला
अगर आप केले को फ्रिज में रखते हैं, तो जान लें कि इसे फ्रिज में रखने से रंग ताजगी और टेस्ट कम हो सकता है। इसलिए केले को हमेशा रूम के तापमान पर ही रखें, जो जगह सूखा और हवादार हो। अगर आप केले को फ्रिज में रखना चाहते हैं छिलका सहित रख सकते हैं। इसके केला 3 से 4 दिनों तक ताजा रहता है, लेकिन उसके बाद खराब होने लगता है।
ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
ब्रेड
ब्रेड को फ्रिज में रखने से इसका टेस्ट बदल जाता है और सॉफ्टनेस फ्रिज में रखने से खराब हो जाती है। इसके अलावा मोल्ड और फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ब्रेड को हमेशा कमरे के तापमान पर ही स्टोर करें। इसके लिए आप एयर टाइट डब्बे या कंटेनर इस्तेमाल कर सकते हैं।
शहद
शहद एक ऐसी चीज है जिसे आप सालों तक बिना फ्रिज में रखे स्टोर कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इसे फ्रिज में रखते हैं, तो ये आपको नुकसान पहुंच सकता है। शहद में मौजूद पानी फ्रिज में जम जाता है, जो शहद के क्वालिटी को खराब करता है। साथ ही शहद में मौजूद एंजाइम फ्रिज की ठंडक से एक्टिव हो जाते हैं, जिससे शहद में फर्मेंटेशन का खतरा बढ़ जाता है।
लहसुन
कई लोग लहसुन को छिलकर फ्रिज में रख देते हैं। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि ये ठंडे तापमान में जल्दी खराब हो जाता है। इसमें से जड़ें निकलने लगती हैं और क्वालिटी खराब होने के साथ-साथ इसका टेस्ट भी बदल जाता है। अगर आप लहसुन को स्टोर करना चाहते हैं तो छिले हुए लहसुन को एक एयर टाइट कंटेनर में रख सकते हैं। लहसुन को 2 से 3 दिनों के लिए फ्रेश रखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
3 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
4 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
5 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
6 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
8 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
8 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
8 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
11 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines