Rose Day Names: जब भी मोहब्बत की बात आती है, तो लोग अपने इजहार के लिए लाल फूलों का सहारा लेते हैं. कहा जाता है कि मोहब्बत लाल फूलों वाला वो एहसास है, जो दिल से निकलकर सीधे सामने वाले के दिल तक पहुंचता है. लाल गुलाब ना सिर्फ प्यार की निशानी है, बल्कि जज्बात, भरोसे और गहरे रिश्ते को दिखाने का भी काम करता है. इसलिए मोहब्बत का इजहार करने के लिए लाल फूलों का इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि Rose Day पर रेड रोज देकर अपने दिल की बात कहना सबसे खास तरीका माना जाता है. हालांकि, सिर्फ गुलाब देने का दिन नहीं, बल्कि अपने घर-बालकनी को प्यार और खूबसूरती से सजाने का भी खास मौका है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी बालकनी या छोटा-सा गार्डन लाल फूलों से खिला-खिला नजर आए, तो कुछ ऐसे पौधे हैं जो कम जगह में भी शानदार फूल देते हैं.
इसे भी पढ़ें- Valentine Week 2026: दूर रहकर भी महसूस होगा प्यार, इस तरह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मनाएं वैलेंटाइन वीक
रेड फूलों वाले ये 3 खूबसूरत पौधे | Rose For Garden
रेड रोज का पौधा- आप अपने गार्डन में लाल फूल वाले पौधे लगा सकते हैं, क्योंकि लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है. रोज डे पर आप अपने पार्टनर को लाल फूल देने के साथ-साथ बालकनी में लाल प्यार को और खास बना सकते हैं. बता दें गुलाब का पौधा गमले में आसानी से लगाया जा सकता है और सही देखभाल से यह बार-बार फूल देता है.
गुड़हल का पौधा- बालकनी में लगाने के लिए गुड़हल का पौधा बेस्ट रहेगा. यह चमकीले होने के साथ-साथ बड़े भी होते हैं जो घर की रौनक बढ़ाने का काम करते हैं. इसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है. बाकी यह पौधा तेजी से बढ़ता है और सही धूप मिलने पर लगभग रोज फूल दे सकता है. गुड़हल का एक फायदा यह भी है कि इसके फूल पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
एंथूरियम रेड का पौधा- अक्सर बालकनी में धूप नहीं आती और किसी भी तरह का पौधा लगाना पैसे बर्बाद करना हो सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप रेड एंथुरियम प्लांट बालकनी में लगाएं. इसके चमकदार लाल फूल लंबे समय तक टिके रहते हैं और बहुत एलिगेंट दिखते हैं. एंथूरियम कम मेहनत में शानदार लुक देने वाला पौधा है, इसलिए यह लगाना एकदम बेस्ट रहेगा.
इसे भी पढ़ें- Valentine Week Breakfast: वैलेंटाइन वीक में अपने स्पेशल वन के लिए बनाएं हार्ट शेप्ड ब्रेकफास्ट, देखते ही दिल हो जाएगा खुश
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
28 mins agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
2 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
2 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
6 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
7 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
8 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
9 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
9 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines