Red Banana Eating Amazing Benefits: लाल केले के बारे में हो सकता है शायद ही आपने कभी सुना हो। क्योंकि पीले केले के बारे में तो सभी वाकिफ हैं। आपको बता दें, बेशक ये लाल रंग है, लेकिन अंदर से बिल्कुल पीले केले के जैसा दिखता है। इसे ढाका बनाना के नाम से भी जाना जाता है।
हालांकि, ये पीले केले की तरह मीठा नहीं है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, लाल केले को खाने से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं। लाल केले, जो अपने यूनिक टेस्ट और बेनिफिट के लिए जाने जाते हैं, आइए जानें इन्हें खाने के 7 फायदे..
इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है
लाल केले में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है।
पाचन में सुधार करता है
लाल केले में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखने और कब्ज जैसी समस्याओं से आराम दिलाने में मददगार होती है।
वजन मैनेज करने में मददगार
लाल केले में कम कैलोरी और हाई फाइबर होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती, जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
दिल की सेहत के लिए लाभकारी
लाल केले में पोटैशियम की प्रचुर मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और दिल की सेहत को बनाए रखने में जरूरी भूमिका निभाता है।
एनर्जी का अच्छा सोर्स है
लाल केले में नेचुरल शुगर होती है, जो तुरंत एनर्जी प्रदान करती है और थकान को दूर करती है। यह खासकर एक्सरसाइज करने के बाद या किसी फिजिकल एक्टिविटी के दौरान फायदेमंद होता है।
मूड और मेंटल हेल्थ में सुधार
इसमें विटामिन बी6 होता है, जो दिमाग में सेरोटोनिन का लेवल बढ़ाने में मदद करता है, जिससे मूड अच्छा रहता है और तनाव व डिप्रेशन के लक्षण कम होते हैं।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
लाल केले में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह बालों को भी मजबूत और चमकदार बनाने में मददगार होता है।
लाल केले को अपनी डाइट में शामिल करने से इतने सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी नए फूड प्रोडक्ट को रेगुलर डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह करना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- समोसे देखकर ललचा जाता है मन, तो जान लें पहले 6 नुकसान
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
9 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 hr agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
22 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
23 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines