Red Banana Benefits: रेड केला खाने के होते हैं ये 3 फायदे! इस तरह करें डाइट में शामिल

Red Banana Benefits: आपने शायद ही कभी लाल केला खाया होगा,क्योंकि ये भारत जैसे देश में काम पाया जाता है। ये पीले की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है और आपको कई बीमारियों से बचा कर रखता है।

Red Banana Benefits

Red Banana Benefits

Red Banana Benefits: पीले और हरे रंग के केले तो आपने खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी लाल रंग का केला खाया है। लाल रंग का केला वैसे तो भारत में काम प्रचलित है। ये ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है और ऑस्ट्रेलिया के अलावा इसके वेस्टइंडीज, मेक्सिको और अमेरिका में ज्यादा मिलता है। न्यूट्रिशन वैल्यू में अगर देखा जाए तो पीले केले से लाल केला ज्यादा बढ़िया होता है। ये छोटा होता है और काफी मीठा होता है। ये बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी का भी अच्छा सोर्स होता है। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

विज्ञापन

हेल्दी डाइजेशन सिस्टम

लाल केला फाइबर का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। फाइबर डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। यह खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है और कब्ज जैसी बीमारी से पेट को दूर रखता है। इसके अलावा ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन

हार्ट के लिए फायदेमंद

विज्ञापन

लाल किला पोटेशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम का सेवन करने से स्ट्रोक का खतरा कम होता है, जिससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है। इसके अलावा हार्ट से जुड़ी कई बीमारियां भी दूर रहती हैं।

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

विज्ञापन

लाल केले में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काम होता है। इसके कारण आपका ब्लड फ्लो सही से काम करता है और शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे आपके ब्लड में शुगर लेवल कम होता है और आप डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से बचे रह सकते हैं। इसे आप हर रोज अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ