Real Gold Kaise Khareede: सोना और उनके भाव आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं. हर दिन सोने की कीमत (Gold Price) बदल रही है… कभी सस्ती तो कभी महंगी हो रही है. ऐसे में कुछ लोग सोना सस्ता होते ही ज्वेलरी खरीदने के लिए जा रहे हैं. हालांकि, सिर्फ गहना नहीं, बल्कि निवेश और परंपरा का भी अहम हिस्सा है. शादी-ब्याह हो या त्योहार, ज्यादातर लोग सोने की ज्वेलरी (Real Gold Jewellery) खरीदना पसंद करते हैं. हालांकि, मार्केट में सोने को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है. बाजार में नकली या मिलावटी सोना मिलने के मामले भी तेजी से बढ़े हैं. ऐसे में अगर थोड़ी-सी सावधानी ना बरती जाए, तो मेहनत की कमाई पर पानी फिर सकता है.
इसे भी पढ़ें- रोज डे पर पार्टनर को खुश करने के लिए बनाएं दिल के आकार की इडली
असली सोना क्या होता है?
असली सोना वह होता है, जिसमें सोने की शुद्धता तय मानकों के शामिल की जाती है. भारत में असली सोने को कैरेट में मापा जाता है जैसे- 24 कैरेट पर 99.9% शुद्ध आदि होना. ऐसे ही 22 कैरेट के लिए 91.6%, 18 कैरेट के लिए 75% शुद्ध और 14 कैरेट के लिए 58.5% शुद्ध मानक रखा गया है.
असली और नकली सोने की पहचान कैसे करें?
गोल्ड हॉलमार्क चेक करें
सोने की ज्वेलरी खरीदते वक्त हॉलमार्क जरूर चेक करें. आपको सबसे पहले BIS Hallmark चेक करना होगा. इसके अलावा आप हॉलमार्क में BIS का लोगो, कैरेट और शुद्धता, ज्वेलरी की पहचान या हॉलमार्किंग सेंटर का निशान भी देख सकते हैं. अगर हॉलमार्क नहीं है तो सोना खरीदने से बचें.
गोल्ड मैग्नेट टेस्ट करना
असली सोना कभी भी मैग्नेट से नहीं चिपकता है. अगर ज्वेलरी मैग्नेट की ओर खिंच जाए तो उसमें मिलावट हो सकती है. हालांकि, यह टेस्ट पूरी तरह पक्का नहीं होता, लेकिन शुरुआती जांच के लिए ठीक है.
सोने के कलर पर ध्यान दें
सोने के कलर पर भी ध्यान दिया जा सकता है. आप असली सोने का रंग देखकर भी पता लगा सकते हैं. असली सोना चमकदार होता है और अगर ज्वेलरी पर कहीं ज्यादा चमक या अलग-अलग रंग दिखें तो वह गोल्ड प्लेटेड हो सकती है.
सोने का वजन और साइज चेक करें
असली सोना हमेशा भारी होता है. ऐसे में जरूरी है कि सोना खरीदते वक्त वजन पर ध्यान दें. अगर आपको समान साइज की ज्वेलरी बहुत हल्की लग रही है तो हो सकता है कि इसमें मिलावट की गई है.
गोल्ड एसिड टेस्ट करना
गोल्ड की पहचान करने के लिए एसिड टेस्ट किया जा सकता है. इसमें खास केमिकल से यह पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है. घर पर खुद यह टेस्ट करना सही नहीं है. आप बाहर जाकर ही इसकी जांच करवाएं.
सोने की ज्वेलरी खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- ज्वेलरी खरीदने के बाद हमेशा बिल लेना चाहिए.
- BIS सर्टिफाइड ज्वेलर से ही ज्वेलरी खरीदें.
- मेकिंग चार्ज पर ध्यान जरूर दें.
- गोल्ड प्लेटेड और सॉलिड गोल्ड में फर्क समझ कर खरीदारी करें.
- बहुत सस्ते दाम देखकर लालच में बिल्कुल ना आएं.
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बिना जांच-पड़ताल ज्वेलरी ना लें.
इसे भी पढ़ें- Rose Day Special: लाल, पिंक, सफेद… क्या आप जानते हैं अलग-अलग रंग के गुलाब का मतलब?
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
3 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
16 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines