कभी-कभी फेसवॉश से भी चेहरा धोने के बाद ऐसा लगता है कि स्किन पर अभी भी दिनभर की धूल – मिट्टी और ऑयल की लेयर बाकी है. ऐसे में अक्सर लोग नए प्रोडक्ट खरीदते हैं और उसका इस्तेमाल करते हैं, ताकि स्किन चमकदार और साफ नजर आए. लेकिन अब इतना पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है क्योंकि घर में रखा कच्चा दूध आपकी मदद कर सकता है. दूध को चेहरे पर इस्तेमाल करना दादी-नानी के नुस्खों में से एक बहुत कारगर नुस्खा है. आइए जानते हैं कैसे आप चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर ग्लोइंग स्किन कैसे पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: त्योहारों पर चाहिए निखरी त्वचा तो बेसन में ये 2 चीजें मिलाकर बनाएं फेस पैक, हफ्ते में एक बार
पहले समझें कच्चा दूध चेहरे पर क्या कर सकता है
कच्चे दूध को चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले उसके फायदों के बारे में जानना जरूरी है. दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो एक हल्का अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड है इसका काम स्किन की डेड स्किन सेल्स को ढीला करना होता है. इसकी वजह से आपको अपनी स्किन सॉफ्ट और चिकनी महसूस हो सकती है. साथ ही दूध में मौजूद प्रोटीन स्किन को नरम रखने में मददगार हो सकते हैं.
कच्चा दूध लगाने का सही देसी तरीका
- कच्चे दूध के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले ताजा और साफ कच्चा दूध ले लीजिए, लेकिन इस बात का ध्यान रखिए कि दूध बहुत पुराना या खट्टा न हो.
- अब कॉटन पैड या फिर अपनी साफ उंगलियों की मदद से चेहरे पर बहुत पतली परत लगाइए.
- चेहरे को जोर से रगड़ने के बजाय दूध को हल्के हाथों से ही लगाइए.
- अगर आप कच्चे दूध को पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे एकदम से पूरे चेहरे पर लगाने के बजाय पैच टेस्ट करके देखिए.
- इसे थोड़ी देर तक चेहरे पर रखने के बाद सामान्य पानी से इसे धो लीजिए और चेहरे पर कोई भी क्रीम लगा लीजिए.
- किन लोगों को कच्चे दूध से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए
- अगर आपके चेहरे की स्किन बहुत ही सेंसिटिव है तो उसपर कोई भी ऐसा घरेलू उपाय करने से पहले पैच टेस्ट करके जरूर देखें.
- अगर आपको दूध से एलर्जी है तो दूध को चेहरे पर ही इस्तेमाल न करें.
- अगर आपकी स्किन पहले से कटी या फिर छिली हुई है तो दूध वाला ये हैक न करें.
- अगर इसके इस्तेमाल के बाद जलन, खुजली, लाल रैश हो तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दीजिए.
इसे रोज का फेसवॉश समझना सही नहीं
भले ही कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने के बहुत फायदे हैं पर इसे रोज का फेसवॉश ही समझ लेना सबसे बड़ी गलती है. बाहर से आने के बाद चेहरे पर लगी धूल, मिट्टी, मेकअप और अन्य प्रोडक्ट्स को साफ करने के लिए किसी क्लींजर या फिर फेसवॉश की मदद से ही पहले चेहरा साफ करें. दूध वाला नुस्खा हफ्ते में एक बार निखार के लिए इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प है.
यह भी पढ़ें: गर्दन पर दिखने लगी हैं बारीक लकीरें? रसोई में रखे चावल, केले और इन चीजों से करें त्वचा की
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
5 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
7 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
8 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
11 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
12 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
13 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
15 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines