Raw Milk Disadvantages: कच्चा दूध पीने के भी नुकसान होते हैं। डेयरी से मिलने वाले गाय के दूध में कई बैक्टीरिया होते हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। कई लोग मानते हैं कि कच्चे दूध में उबले दूध की तुलना में ज्यादा पोषक तत्व और एंजाइम पाए जाते हैं। उबालने से पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे दूध को पीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा होता है। आइए जानते हैं कच्चे दूध का सेवन हमारी हेल्थ के लिए सही है या नहीं।
क्यों नहीं पीना चाहिए कच्चा दूध?
कच्चे दूध को जब उबाला जाता है तो इसके बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं, जिसे पाश्चुराइज दूध भी कहा जाता है। इसे अच्छे से हाई टेम्परेचर पर उबाला जाता है, ऐसा करने से इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया खत्म होते हैं और ये दूध आपकी हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचाता है और साथ ही दूध खराब भी नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध
कच्चा दूध पीने के नुकसान
कच्चे दूध में लिस्टेरिया, साल्मोनेला, ई. कोली जैसे हानिकारक बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप कच्चे दूध का सेवन करते हैं, तो ये कई बीमारियों का कारण बन सकता है। जैसे की उल्टी, बुखार ,पेट खराब और थकान ये कुछ ऐसे सिम्पटम्स हैं, जो आपको कच्चे दूध के सेवन से हो सकते हैं। अगर आप इसे नियमित रूप से ले रहे हैं तो आपको डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है, यहां तक कि आपकी जान तक को भी खतरा हो सकता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
कच्चा दूध को पीने वाले लोगों का मानना है कि ये नेचुरल होता है इसलिए इसमें भरपूर मात्रा में पोषण पाया जाता है और दूध को उबालने से उसमें पाए जाने वाले विटामिन्स की मात्रा कम हो जाती है। वहीं, विशेषज्ञों का मामना है कि कई बार बातों को बढ़ा चढ़ाकर कहा जाता है, जो सच नहीं होता है। कच्चे दूध में लिस्टेरिया, साल्मोनेला, ई. कोली जैसे नुकसानदायक बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन कई बीमारियों का कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
3 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
4 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
7 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines