Kacche Kele Ke Kofte Recipe In Hindi: कच्चा केला भी फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, प्रोविटामिन-ए, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्वों का भंडार है। इसलिए कच्चे केले की मदद से लोग सब्जी या चिप्स बनाकर खाना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने कच्चे केले के कोफ्ते ट्राई किए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कच्चे केले के कोफ्ते बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। केले के कोफ्ते स्वाद में बेहतरीन लगते हैं।
अभी पढ़ें – Malai Paneer Recipe: करवाचौथ पर बढ़ जाएगा डिनर का मजा ज़ायकेदार मलाई पनीर के साथ, ये रही रेसिपी
इनको आप पार्टी के दौरान बनाकर घर आए मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। इसका स्वाद हर किसी की जुबान पर चढ़ जाएगा, तो चलिए जानते हैं कच्चे केले के कोफ्ते (Raw Banana Kofta Recipe) बनाने की रेसिपी-
कच्चे केले के कोफ्ते बनाने की सामग्री-
- केले 4 कच्चे
- टमाटर 2
- प्याज 1 बारीक कटा
- हरी मिर्च 2-3
- हल्दी पाउडर आधा छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर आधा छोटी चम्मच
- अदरक आधा छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी 1 छोटी चम्मच
- बेसन 2 टेबल स्पून
- तेल
- बारीक कटा हरा धनिया
- जीरा
- गरम मसाला पाउडर
- स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – फ्राइड राइज डे सेलिब्रेशन पर बनाएं यमी चीज गार्लिक फ्राइड राइस, ये रही रेसिपी
कच्चे केले के कोफ्ते बनाने की रेसिपी- (Raw Banana Kofta Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चे केलों को अच्छी तरह धोकर मोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप एक कुकर में 1 कप पानी डालें और गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें केले के टुकड़ों को डालकर एक सीटी लगा लें।
- फिर आप इन टुकड़ों को कुकर से निकालें और छीलकर अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद आप इसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, नमक और कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें अदरक का पेस्ट, धनिया और गर्म मसला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- फिर आप अपने हथेलियों को तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
- इसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा कोफ्ते का मिक्चर लेकर बॉल्स बनाकर रख लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें तैयार कोफ्तों को डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करके हींग-जीरे को डालकर चटकाएं।
- इसके बाद आप इसमें पिसे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पका लें।
- फिर आप इसमें हल्दी-लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा दही डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप इसमें फ्राई किए कोफ्ते डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
- अब आपके टेस्टी और हेल्दी कच्चे केले के कोफ्ते बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इसमें गरम मसाला और हरे धनिये की पत्तियां डालकर गर्मागर्म रोटियों के साथ परोसें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
22 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines