Rava Kachori Recipe: वीकेंड पर ज्यादातर घरों में पूरा परिवार होता है और इस दिन को खास बनाने के लिए सभी कुछ न कुछ स्पेशल करते हैं। अगर आप वीकेंड पर कोई स्पेशल रेसिपी बनाना चाहते हैं तो रावा कचौड़ी ट्राई कर सकते हैं। आइए आपको आसानी से तैयार हो जाने वाली रवा कचौड़ी की रेसिपी बताते हैं।
Rava Kachori Recipe Ingredients in Hindi
- रवा या सूजी (1 कप)
- हींग (1/4 चम्मच)
- पानी (1 कप)
- उबले हुए आलू (1/2 कप)
- अमचूर पाउडर (1/4 चम्मच)
- धनिया पाउडर (1/4 चम्मच)
- जीरा (1/4 चम्मच )
- अजवाइन (1/2 चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1/4 चम्मच)
- तेल (तलने के लिए)
- नमक (स्वादानुसार)
Rava Kachori Recipe in Hindi
- रवा कचौड़ी बनाने के लिए गैस पर एक कढ़ाही रखें और उसमें तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद कढ़ाही में अजवाइन और हींग को डालकर चटकने दें।
- इसके बाद रवा यानी सूजी भी डालकर मध्यम आंच पर चलाते हुए भूनें।
- इसका रंग जब हल्का गुलाबी होने लगे तो गैस बंद कर दें।
- अब इसमें 1 कप गर्म पानी और स्वादानुसार नमक डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
- इसके बाद रवा कचौड़ी की स्टफिंग बनाने के लिए फिर से गैस पर दूसरी कढ़ाही रखें।
- इसमें 2 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें और 1/4 चम्मच जीरा चटकने दें।
- इसके बाद इसमें अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर डालें।
- साथ में स्वादानुसार नमक भी मिलाकर सभी को हल्का-हल्का भून लें।
- इसमें उबले हुए आलू को अच्छी तरह से मैश करके डालें औरर 4 मिनट तक पका लें।
कचौड़ी तैयार करने के लिए आटे की छोटी-छोटी लोई तैयार कर लें। इसके बाद पूड़ी के आकार में बेलकर स्टफिंग को इसमें भरें। अच्छी तरह से बेल लें, ध्यान रहे कि ये फटे नहीं। इसके बाद गैस पर एक कढ़ाही रखें और उसमें कचौड़ी तलने जितना तेल डालें। सभी स्टफिंग वाली कचौड़ियों को एक-एक करके तल लें। इस तरह से कचौड़ी बनकर तैयार हो जाएगी। आप चटनी या आलू की सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
6 hrs agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
8 hrs agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
8 hrs agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
10 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
14 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
15 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
1 day agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 day agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines