Rath Yatra 2025: जगन्नाथ पूरी के अलावा इन शहरों में भी निकलती है रथ यात्रा, जानें खासियत

Rath Yatra 2025: ओडिशा के जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा दुनिया भर में फेमस है। माना जाता है कि इस यात्रा में शामिल होने से सारे कष्ट दूर होते हैं। वहीं, इस यात्रा में देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आते हैं। क्या आप ये जानते हैं कि जगन्नाथ पुरी की तरह ही अन्य शहरों में भी रथ यात्रा निकाली जाती है?

Rath Yatra 2025
विज्ञापन

Rath Yatra 2025: ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में हर साल भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में ओडिशा से ही नहीं, बल्कि अलग-अलग शहरों से लोग शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र को स्थापित किया जाता है और पूरे शहर में उनकी यात्रा निकाली जाती है। माना जाता है कि इनके दर्शन करने से सारे पाप दूर होते हैं। वहीं, इस साल 27 जून को यह रथ यात्रा निकाली जाएगी, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रथ यात्रा को अलग-अलग शहरों में भी आयोजित की जाती है। आइए जानते हैं कि जगन्नाथ पूरी के अलावा किन-किन शहरों में रथयात्रा निकाली जाती है।

दिल्ली में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

दिल्ली में भी जगन्नाथ पूरी की तरह भगवान की रथ यात्रा निकाली जाती है। ये रथयात्रा हौज में स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित की जाती है, जो काफी भव्य तरीके से निकाली जाती है। इस जगन्नाथ यात्रा के दौरान मंदिर में खास इंतजाम किए जाते हैं। इसके साथ ही इस यात्रा में भारी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।

विज्ञापन

वृन्दावन की रथ यात्रा

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भव्य तरीके से निकाली जाती है, जिसमें भक्त काफी उत्साह के साथ शामिल होते हैं। यहां के लोग पूरे साल इस रथ यात्रा का इंतजार करते हैं। यहां भी पुरी की तरह विशाल रथ यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसे देखने के लिए लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं।

रांची की जगन्नाथ रथ यात्रा

जगन्नाथ पुरी की तरह रांची शहर में भी रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। यहां कि रथ यात्रा भी काफी फेमस है, जिसके लिए दूर-दूर इसमें शामिल होने के लिए आते हैं। इस यात्रा को ढोल-नगाड़ों के बीच भव्य रथ यात्रा निकाली है।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश में रथ यात्रा

जगन्नाथ पुरी की तरह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भगवान की रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। इस शहर में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को बड़े ही धूम-धाम से निकाली जाती है। जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त इस शहर में पहुंचते हैं। इसके अलावा, अमृतसर में भी बड़ी धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ