Kya Galti Se Khane Se Roza Toot Jata Hai: रमजान का पाक महीना शुरू होते ही हर रोजेदार के दिल में एक अलग सुकून और जिम्मेदारी का एहसास होता है. सहरी से इफ्तार तक भूख और प्यास सहना सिर्फ एक रिवाज नहीं, बल्कि सब्र, आत्मसंयम, अल्लाह की इबादत और उसे पाने का अहम हिस्सा है. लेकिन कई बार दिनभर की भागदौड़ में या जानकारी की कमी के कारण ऐसी छोटी गलतियां हो जाती हैं, जिनसे रोजा टूट सकता है. यही वजह है कि बहुत से लोग परेशान रहते हैं व समझ नहीं पाते और वह गलती बार-बार करते हैं, जिनसे रोजा टूट जाता है. इसलिए रमजान के नियमों को सही तरीके से समझना बेहद जरूरी है, ताकि आपका रोजा पूरी तरह सही और कबूल हो. आइए इस स्टोरी में हम जानते हैं कि किन चीजों के करने से रोजा टूट जाता है?
यह भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में बिस्तर गीला करना कैसे रोकें? काम आएगा सिर्फ एक चुटकी वाला ये देसी नुस्खा
रोजा सिर्फ भूखा रहना नहीं, बल्कि अनुशासन भी है
इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना रमजान शुरू हो चुका है, जो हर मुसलमान के लिए खास महत्व रखता है. इस महीने में रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज है, जिसकी उम्र 10 साल से ऊपर है. रोजा सिर्फ खाने-पीने से दूर रहने का नाम नहीं है, बल्कि बुरे विचारों, गलत कामों और अनुचित व्यवहार से खुद को बचाने का भी समय है. ऐसे में कोई शख्स अगर किसी वजह से रोजा तोड़ देता है, तो उसे कजा रोजा रखना पड़ता है या फिर कुछ मामलों में कफ्फारा भी अदा करना पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि रोजेदार को यह मालूम हो कि किन कामों से रोजे पर असर पड़ता है और किनसे नहीं.
किन वजहों से टूट सकता है रोजा?
- जानबूझकर कुछ खाना या पीना रोजा तोड़ देता है, लेकिन अगर आप गलती से अनजाने में कुछ खा लें, तो इससे रोजा नहीं टूटता.
- जानबूझकर उल्टी करने से रोजा टूटता है, जबकि अपने-आप उल्टी होने पर रोजा कायम रहता है. भले उल्टी थोड़ी हो या मुंह भर के अगर खुद हुई है, तो आपका रोजा कायम है.
- रोजे की हालत में शारीरिक संबंध बनाने से रोजा टूट जाता है. इस तरह की स्थिति में रोजेदार को कफ्फारा देना पड़ता है.
- अक्सर लोग रोजे की हालात में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान आदि का सेवन करते हैं और दलील देते हैं कि यह पेट में नहीं जा रहा, इसलिए रोजा नहीं टूटेगा. हालांकि, हकीकत यह है कि इन सभी चीजों के सेवन से भी रोजा खत्म हो जाता है.
- अगरबत्ती या लोबान का धुआं जानबूझकर अंदर लेना रोजा तोड़ सकता है, लेकिन इत्र लगाने से कोई असर नहीं पड़ता.
- ताकत देने वाले इंजेक्शन रोजा तोड़ सकते हैं, पर इलाज के लिए लगाए गए इंजेक्शन से रोजा नहीं टूटता.
- नाक-कान में दवा डाली जाए, तो रोजा टूट सकता है.
- महिलाओं को अगर पीरियड्स शुरू हो जाएं, तो उनका रोजा टूट जाता है और बाद में कजा रखी जाती है.
एहतियात ही है बेहतर रास्ता
रमजान में सावधानी और सही जानकारी बहुत जरूरी है. ब्रश करते समय पानी निगलने से बचें और स्वाद वाला पेस्ट यूज करने से भी बचाव जरूरी है. बेहतर रहेगा कि आप दिन में मिस्वाक का इस्तेमाल करें. रोजा या इससे जुड़े किसी भी चीज को लेकर कोई सवाल दिमाग में आए या आप कोई गलती कर बैठे तो अपने इलाके के जानकार उलेमा या धार्मिक विद्वान से सलाह जरूर लें. याद रखें, रोजा सिर्फ शरीर का नहीं बल्कि नीयत और अनुशासन का इम्तिहान है. सही जानकारी के साथ रखा गया रोजा ही अल्लाह के करीब ले जाता है.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में तेजी से बढ़ रहा गंजापन, रिसर्च में सामने आई युवाओं की एक सबसे आम लेकिन खतरनाक आदत
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
12 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
13 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
13 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
16 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
17 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines