Traditional Looks For Women: रमज़ान का पाक महीना शुरू होते ही हर घर में रौनक बढ़ जाती है. इबादत के साथ-साथ लोग अपने पहनावे पर भी खास ध्यान देते हैं. अगर आप भी इस बार रमज़ान की शुरुआत स्टाइलिश अंदाज में करना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के एथनिक लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. आप नमाज पढ़ने के लिए इन ट्रेंडी लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं और सूट, शरारा, कुर्ता-सेट या हल्की ज्वेलरी को अपने फैशन का हिस्सा बना सकती हैं. हालांकि, कपड़े का सेलेक्शन इफ्तार या रोजे के हिसाब से किया जा सकता है, लेकिन अगर आप चांद रात के लिए अच्छे आउटफिट्स की तलाश में हैं तो किन एक्ट्रेस के लुक्स को आप आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- जिंदगी में कितनी बार हो सकता है सच्चा प्यार? स्टडी ने खोला हैरान कर देने वाला राज
हिना खान का काफ्तान लुक
रमजान में सिंपल सूट वियर करने के लिए आप हिना खान का काफ्तान लुक रीक्रिएट कर सकती हैं. हिना खान के लुक्स में ट्रेडिशनल और मॉडर्न का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. शरारा के साथ शॉर्ट कुर्ती या स्टाइलिश दुपट्टा इस रमज़ान में एक अलग अंदाज दे सकता है.
सना खान का हिजाब लुक
अगर आप हिजाब पहनती हैं तो सना खान से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं. सना खान अबाया वियर करना या लॉन्ग ड्रेस के साथ हिजाब पहनने का प्लान कर सकती हैं. हिजाब में आप बहुत ही अच्छी लगेंगी और इसके साथ ईयररिंग या लाइट मेकअप करना भी बेस्ट रहेगा.
हुमा कुरैशी का सूट लुक
रमज़ान के महीने में हुमा कुरैशी से आइडिया लिया जा सकता है. आप इनके जैसे आउटफिट्स अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं. इनका ग्रीन वेलवेट सूट बहुत ही अच्छा है और इस सूट में आपको देखकर घर में मौजूद हर एक शख्स आपकी तारीफ करेगा. आप इस सूट को अपनी साइज के हिसाब से बनवा सकती हैं.
सारा अली खान का ट्रेडिशनल लुक
चांद रात के लिए सारा अली खान का ये ट्रेडिशनल लुक अच्छा रहेगा. हालांकि, यह थोड़ा हैवी है क्योंकि एक्ट्रेस ने हैवी बॉर्डर वाला दुपट्टा पहन रखा है. अगर आप थोड़ा रॉयल लुक चाहते हैं तो इसे रीक्रिएट करें. आप रंग अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं. बेहतर होगा कि आप हल्के रंग का अनारकली सूट सेलेक्ट करें.
जन्नत जुबैर का सूट लुक
रमज़ान के पाक महीने में ज्यादातर महिलाएं सूट पहनना पसंद करती हैं. आप जन्नत जुबैर से सिंपल सूट के आइडियाज ले सकती हैं. वैसे जन्नत का ये लुक बहुत ही अच्छा है, जिसे रीक्रिएट किया जा सकता है. अगर आप हिजाब पहनती हैं तो दुपट्टे को नकाब की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं. वहीं, अगर सिर्फ दुपट्टा पहनती हैं तो स्टाइलिश तरीके से पिनअप करें.
इसे भी पढ़ें- Taj Mahotsav 2026: ताजमहल के दीदार के साथ लीजिए शॉपिंग का लुत्फ, शुरू हुआ ताज महोत्सव, जानें टिकट बुकिंग से लेकर पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
27 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines