---विज्ञापन---

Ramadan 2025: रोजा खोलने के लिए दिल्ली में परफेक्ट डेस्टिनेशन! सुकून के साथ करें इफ्तार

Ramadan 2025: रमजान के महीने में सभी लोग अपने घरों पर एक से एक स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं। मगर कई बार लोग बाहर इफ्तार के लिए जाते हैं। अगर इस रमजान में आप भी कहीं बाहर इफ्तार करने का प्लान बनाने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है।

---विज्ञापन---

Ramadan 2025: रमजान के महीने में बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। जिस गली से गुजरो वहीं से तरह-तरह के पकवानों की महक से दिल खुश हो जाता है। पूरा दिन भूखे रहने के बाद जब रोजेदार इन पकवानों को खाता है, तो इसका सुकून ही अलग होता है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो रमजान की रौनक डबल हो जाती है। यहां पर कई पुराने बाजार हैं, जहां पर रमजान में इफ्तार करने के लिए जाया जा सकता है। रमजान के महीने में अगर आप कहीं बाहर इफ्तार करने का प्लान बनाएंगे, तो दिल्ली की जगह पर आप जा सकते हैं। जहां पर इफ्तार करने का अलग सुकून पा सकते हैं।

पुरानी दिल्ली

खाने की बात की जाए, तो उसमें सबसे पहले पुरानी दिल्ली का नाम सामने आता है। यहां पर जितनी दूर तक आपकी नजर जाएगी उतनी दूर तर आपको सिर्फ रेस्टोरेंट ही दिखाई देंगे। पुराने से पुराने खाने के आउटलेट यहां पर आपको मिल जाएंगे। यहां पर आप कई जगह पर इफ्तार का लुत्फ ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: EID 2025 Shopping: रमजान के हर जुमा को पहनें नए कपड़े, दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें 2 हजार में 4 सूट

जामा मस्जिद

रमजान में लोग दूर-दूर से जामा मस्जिद में इफ्तार करने के लिए आते हैं। यहां पर रोजेदारों की भीड़ 4 बजे से ही बढ़नी शुरू हो जाती है। अगर आप यहां पर इफ्तार करने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से जल्दी निकले, क्योंकि देर से पहुंचने पर बैठने की जगह मिलनी भी मुश्किल होती है। इफ्तार के लिए पूरा सामान मस्जिद के पास ही मिल जाता है।वहीं, कई लोग घर से इफ्तार बनाकर भी लाते हैं।

---विज्ञापन---

मिनी पुरानी दिल्ली (ओखला)

कुछ सालों पहले तक दिल्ली के ओखला में उतनी भीड़ नहीं देखने को मिलती थी, लेकिन अभी शाहीन बाग जाओगे तो लगेगा कि जामा मस्जिद आ गए हैं। यहां पर पुरानी दिल्ली वाली पूरी फीलिंग आपको मिल जाएगी। इफ्तार के लिए यहां पर मोहब्बत वाला शर्बत से लेकर निहारी-कबाब सब मिल जाएंगे। इसके अलावा, ओखला हेड पर भी इफ्तार के लिए खास पकवान मिल जाते हैं।

चांदनी चौक

परिवार के साथ शॉपिंग करनी होती है, तो सबसे पहला नाम चांदनी चौक का ही आता है। वहीं, रमजान में चांदनी चौक में भीड़ बढ़ जाती है। रमजान के महीने में यहां के बाजारों में सड़क किनारे ही खाने के स्टॉल लगे रहते है, जहां पर लोग जाकर इफ्तार कर सकते हैं। हालांकि, इस जगह पर अपनी गाड़ी से जाने में दिक्कत होगी, क्योंकि यह बहुत भीड़भाड़ वाला इलाका है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: क्यों खास है रमजान का महीना? पहला रोजा कब? जानिए इससे जुड़ी हर जानकारी

First published on: Feb 27, 2025 02:33 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola