Rakshabandhan Recipe: राखी के खास मौके पर ज्यादातर घरों में सेवइयां बनाई जाती हैं क्योंकि यह झटपट बन जाती है और खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है।
सेवइयां खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। राखी के खास मौके पर ज्यादातर घरों में सेवइयां बनाई जाती हैं क्योंकि यह झटपट बन जाती है और खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। आइए जानते हैं इस रक्षाबंधन पर मीठी सेवइयां बनाने की विधि।
मीठी सेवइयां बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
- 3 बड़े चम्मच घी
- 2 कप सेंवई (भुनी हुई)
- 4/5 चम्मच चीनी
- 10-12 किशमिश
- 8-9 बादाम (बारीक कटे हुए)
- 7-8 काजू (बारीक कटे हुए)
- 7-8 पिस्ते (बारीक कटे हुए)
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 चम्मच केसर
- 5 दूध कप
सेवइयां बनाने की विधि
Step 1- सबसे पहले एक पैन लें, उसमें थोड़ा सा घी डालें और उसे अच्छे से गर्म कर लें। जब घी अच्छे से पिघल जाए तो इसमें बारीक कटे बादाम, काजू और पिस्ता डाल दीजिए। अब बादाम, काजू और पिस्ता को कलछी से चलाते हुए घी में अच्छी तरह से रोस्ट कर लीजिए। इसके बाद इसमें किशमिश डालें और कलछी की मदद से अच्छी तरह मिला लें। जब सारी सामग्री अच्छे से मिल जाए और हल्के भूरे रंग की हो जाए तो इन्हें पैन से बाहरनिकल लें और ठंडा होने दें।
Step 2- अब उसी पैन में जिसमें घी गर्म किया था, उसमें सेवइयां डालकर थोड़ा सा रोस्ट कर लें लेकिन ध्यान रखें कि सेवइयां रोस्ट करते समय गैस की आंच धीमी होनी चाहिए और कलछी से चलाते रहें। जब सेवइयां रोस्ट हो जाएं तो इसे पैन से निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
Step 3- अब एक पैन में दूध डालें और दूध को अच्छे से उबलने दें। जब दूध अच्छे से उबल जाए तो इसमें रोस्ट की हुई सेवइयां डाल दीजिए और सेवइयों को दूध में अच्छी तरह से पका लीजिए। आपको सेवई को दूध में कलछी से चलाते हुए तब तक पकाना है जब तक सेवई अच्छे से पक न जाए और दूध गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें चीनी, ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिलाएं और कलछी से चलाते हुए पकाएं। इसके बाद थोड़ा सा इलायची पाउडर छिड़कें और कुछ देर तक पकाएं।
Step 4- अब आपकी सेवइयां पूरी तरह बनकर तैयार हो गई है। इसे एक बाउल में निकाल लें। आप चाहें तो इसे ड्राई फ्रूट्स से सजाकर भी सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 hr agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
4 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines