हर जगह अलग अंदाज में मनाया जाता है रक्षाबंधन, भारत की 6 अनोखी राखी परंपराएं जानिए यहां

Unique Raksha Bandhan Traditions: भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है रक्षाबंधन. जानिए देश के विभिन्न राज्यों में इस त्योहार से जुड़ी ऐसी अनोखी परंपराएं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं.

Rakhi celebration

भारत के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे मनाया जाता है रक्षाबंधन. AI Generated Image

Raksha Bandhan Traditions: जब भी हम रक्षाबंधन के बारे में सोचते हैं तो हमेशा भाई की कलाई पर राखी, थाली में सजी मिठाई और बहन को उपहार देने की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है. लेकिन, क्या आपको पता है कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में भाई-बहन का ये पावन त्योहार अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है. आइए जानते हैं कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में रक्षाबंधन किस-किस यूनिक तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में सबसे पहले देवताओं को अर्पित होता है रक्षा सूत्र

उत्तराखंड जिसे देवभूमि भी बोला जाता है, वहां पर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आराध्य देवताओं को रक्षा सूत्र अर्पित करके मनाया जाता है. इस दिन मंदिर के पंडित सबसे पहले देवताओं की पूजा करते हैं. यहां पर रक्षाबंधन का ये त्योहार पारिवारिक रिश्तों के साथ धार्मिक आस्था भी रखता है.

झारखंड-छत्तीसगढ़ में राखी का रिश्ता पूरे समाज से

विज्ञापन

झारखंड-छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज में रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ भाई-बहन का नहीं होता है बल्कि पूरे समाज के लिए होता है. ये त्योहार आदिवासी समाज में रक्षा और भाईचारे की भावना को भी अहमियत देता है. यहां बहनें केवल अपने सगे भाई को ही नहीं, गांव के बुजुर्गों, युवाओं और पड़ोसियों को भी राखी बांधती हैं. ऐसा करने के पीछे ये भावना होती है कि पूरा समाज मिलकर हर बेटी की रक्षा करेगा.

राजस्थान में भाई के साथ पेड़ों को भी बांधते हैं राखी

विज्ञापन

राजस्थान की कुछ जगहों पर बहनें अपने भाई के साथ-साथ पेड़ों को भी रक्षा सूत्र बांधती हैं और पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लेती हैं. रक्षाबंधन को इस अनोखे तरीके से मनाने का उद्देश्य जंगलों में होने वाली कटाई को रोकना होता है.

महाराष्ट्र में राखी के साथ होती है समुद्र की पूजा

विज्ञापन

महाराष्ट्र में रक्षाबंधन के त्योहार को नारली पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन बहनें भाइयों को राखी बांधने के साथ-साथ समुद्र देवता की विशेष पूजा करती हैं. खासकर कोली मछुआरा समुदाय के लिए ये दिन बहुत खास होता है. इस दिन महिलाएं भाइयों को राखी बांधती हैं और समुद्र में नारियल अर्पित करती हैं.

उत्तर प्रदेश में जवानों और पुलिसकर्मियों तक पहुंचती है राखी

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कई जगह पर बहनें अपने भाइयों के अलावा सेना के जवानों और पुलिसकर्मियों को भी राखी बांधती हैं. ये परंपरा देश और समाज की सुरक्षा करने वालों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए मनाई जाती है.

ओडिशा में बैलों को बांधते हैं राखी

विज्ञापन

ओडिशा में रक्षाबंधन को गम्हा पूर्णिमा कहा जाता है. ये एक कृषि प्रधान राज्य है, इसी वजह से यहां पर रक्षाबंधन के दिन किसान खेती में मदद करने वाले बैलों को नहलाकर और सजाकर राखी बांधते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ